Jharkhand Assembly result

झारखण्‍ड में सरकार बनाएंगे जेएमएम-कांग्रेस-राष्‍ट्रीय जनता दल गठबंधन

Jharkhand Assemblyझारखण्‍ड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly elections) परिणामों के अनुसार जेएमएम-कांग्रेस-राष्‍ट्रीय जनता दल ( JMM-Congress-RJD)  गठबंधन  (alliance) सरकार बनाएंगे।

मुख्‍यमंत्री रघुबर दास ने हार स्‍वीकार करते हुए त्‍याग पत्र दे दिया है। राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू  ने उन्‍हे अगली सरकार के गठन तक पद पर बने रहने को कहा है।

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि महागठबंधन की जीत के बाद झारखंड में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

झारखंड विधानसभा(Jharkhand Assembly) चुनाव  के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी को 81 सीटों में से 25 सीटें ही मिली है जबकि कांग्रेस को 16, झारखण्ड मुक्त मोर्चा को 30 और राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिली है।

इसके अलावा झारखंड विकास मोर्चा को 3, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को एक, निर्दलीय दो जीते हैं जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 1 सीट मिली है और आजसू पार्टी को 2 सीटें प्राप्त हुई है।

झारखंड विधानसभा(Jharkhand Assembly) चुनाव  के वोटों की प्रतिशत से देखें भारतीय जनता पार्टी को इस बार राज्य में 30 प्रतिशत वोट ही मिले हैं।

झारखंड विधानसभा(Jharkhand Assembly) चुनाव  में भाजपा के लिए एक बुरी हार झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा (Laxman Giluwa ) की है जो अपनी प्रतिष्ठित चक्रधरपुर सीट से हार गए हैं।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन , जो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भी हैं,  दुमका और बरहेट दोनों सीटों से जीत गए हैं।

झारखंड विकास मोर्चा के प्रमुख बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) धनवार सीट  जीतने में सफल रहे हैं।

झारखंड विधानसभा(Jharkhand Assembly) चुनाव  में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा सीट से जीते और एजेएसयू प्रमुख सुदेश कुमार महतो सिल्ली सीट से जीते। सिसई सीट से अध्यक्ष दिनेश उरांव चुनाव हार गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड सरकार में जीत के लिए हेमंत सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बधाई दी है।

एक ट्वीट में,  मोदी ने झारखंड के लोगों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने भाजपा को कई वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर दिया।