Jharkhand Assembly Election

झारखण्ड विधानसभा चुनाव में अब तक भाजपा को 10 तथा झामुमो को 8 सीटें मिलीं

Jharkhand Assembly Electionझारखंड विधानसभा(Jharkhand Assembly)  चुनाव (Election) के लिए वोटों की गिनती जारी है किन्तु शाम 6ः30 बजे तक की जानकारी के अनुसार 81 में से 31  सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।

इनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अब तक 10 सीटें प्राप्त हुई हैं जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 8 सीटें पाने में सफल रहा है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के 22 उम्मीदवार अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं।

झारखंड विधानसभा(Jharkhand Assembly)  चुनाव (Election) अब तक कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है तथा2 सीट पर AJSU पार्टी विजय हुई है जबकि RJD और CPI-ML ने 1 सीट हासिल की है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री रघुबर दास 8700 से अधिक मतों के अंतर से पीछे हैं। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय आगे चल रहे हैं।