Kol

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कोल विकास प्राधिकरण बनाएगी

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में कोल विकास प्राधिकरण Kol Development Authority बनाने और कोल जनजाति Kol Tribe को विशेष पिछड़ी जनजाति घोषित करने के लिये केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजगी।

बांधवगढ़ शबरी कोल जनजाति Kol Tribe महाकुंभ को संबोधित करते हुए यह घोषणा मुख्यमंत्री कमल नाथ ने उमरिया में रविवार 24 फरवरी को की।

कोल जनजाति Kol Tribe के शबरी महाकुंभ पहुंचने पर मुख्यमंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें प्रतीक स्वरूप शबरी के झूठे बेर भी खिलाये गये और माता शबरी का आदमकद छायाचित्र भेंट किया गया।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश के विकास का एक ऐसा रोडमेप तैयार कर रहे हैं, जिसमें समाज के सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएँ शामिल होंगी।

‘कोल जनजाति Kol Tribe को मुख्य.धारा में लाने के लिये और विशेषकर युवाओं और महिलाओं की तरक्की के लिये हम वचनबद्ध हैं’ —मुख्यमंत्री ने कहा।