Bronze

महात्मा गांधी की 1.80  फिट लम्बी कांस्य प्रतिमा अनावरण

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर।  उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू ने  राष्ट्रपिता  की 148वीं जन्म शताब्दी पर महात्मा गांधी की 1.80  फिट लम्बी कांस्य प्रतिमा अनावरण किया।

8.73 लाख रूपये की लागत की  राम सुथार द्वारा तराशी गई  प्रतिमा को राजघाट समाधि परिसर के पार्किग क्षेत्र में  स्थापित किया गया है।  यह कांस्य प्रतिमा  2 फीट ऊँचे आधार पर स्थापित की गई है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी के विचार अमर हैं, उनकी राम राज्य इच्छा को उचित रूप से समझना चाहिए और सरकार तथा लोगों को उस दिशा में अवश्य काम करना चाहिए।

प्रतिदिन 10 हजार लोग राजघाट आते है ।

इस अवसर पर आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  हरदीप सिंह पुरी और अन्य मान्यगण व्यक्ति भी उपस्थित थे।