heavy rains

मुंबई के कई इलाके जलमग्न, भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

भारी बारिश ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों को जलमग्न कर दिया और जनजीवन अस्तव्यस्त होगया।

सड़कों पर पानी भर जाने के कारण किसी भी प्रकार के वाहन को चलाने में भारी कठिनाई होरही है।

सोमवार की सुबह से होरही लगातार बारिश के कारण मुंबई और उपनगरों में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं।

स्थानीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। कई इलाकों में दो-दो फुट पानी भर गया है। वाहनों का चलना मुश्किल होगया है। लोगों को भारी कठिनाई का सामना करा पड़ रहा है।

मुंबई शहर ने सोमवार को इस मॉनसून की पहली मूसलाधार बारिश का अनुभव किया।

लगातार बारिश के कारण धारावी, वडाला, कुर्ला, दहिसर और बोरिवली के कुछ इलाके जलमग्न दिखाई देरहे हैं।

मौसम ब्यूरो ने मुंबई शहर और उपनगरों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।