Gehlot

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का वितरण, गहलोत ने रखें 9 विभाग

राजस्थान में मंत्रियों के विभागों का वितरण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास 9 विभाग रखें।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास 9 विभाग रखें हैं इनमें वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार तथा गृह और न्याय विभाग रखे है।

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को पांच विभागों का मंत्री बनाया गया है यह विभाग है सार्वजनिक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सांख्यिकी।

बुलाकी दास कल्ला को ऊर्जा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, भू जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग दिया गया है।

शांति कुमार धारीवाल को स्वायत्त शासन, नगरीय विकास, विधि और संसदीय मामलात विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

परसादी लाल मीणा को उद्योग और राजकीय उपक्रम विभाग दिया गया है।

मास्टर भंवरलाल मेघवाल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा आपदा प्रबंधन और सहायता विभाग।

लालचंद कटारिया को कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग दिया गया है।

रघु शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का मंत्री भी बनाया गया है।

प्रमोद भाया को खान और गोपालन विभाग दिया गया है

विश्वेंद्र सिंह पर्यटन और देवस्थान विभाग के मंत्री होंगे

हरीश चौधरी को राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता विभाग ेा मंत्री बनाया गया है

रमेश चंद्र मीणा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री बनाए गए हैं

उदयलाल आंजना सहकारिता विभाग और इंदिरा गांधी नहर परियोजना के मंत्री होंगे

प्रताप सिंह खाचरियावास परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री बनाए गए हैं

साले मोहम्मद अल्पसंख्यक विभाग वक्फ. और जन अभियोग निराकरण मंत्री बनाए गए

राज्य मंत्री

राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है

गोविंद सिंह को शिक्षा विभाग प्राथमिक माध्यमिक की दोनों के स्वतंत्र प्रभारी मंत्री होंगे। पर्यटन और देवस्थान।

ममता भूपेश को महिला और बाल विकास स्वतंत्र प्रभार दिया गया है साथ में जन अभियोग अल्पसंख्यक और वक्त विभाग

अर्जुन सिंह बामणिया जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभारी होंगे साथ में उद्योगों राजकीय उपक्रम भी देखेंगे

भंवर सिंह भाटी को स्वतंत्र प्रभाव के रूप में उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। साथ में राजस्व उपनिवेशन कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उयोगिता विभाग

सुखराम विश्नोई को वन एवं पर्यावरण विभाग का स्वतंत्र चार्ज दिया गया है। साथ में खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामले

अशोक को युवा मामले और खेल विभाग के साथ ही कौशल नियोजन उद्यमिता विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है और साथ में परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री

टीकाराम जूली को श्रम विभाग का स्वतंत्र चार्ज किया गया है और साथ में कारखाना और ब्वॉयलर्स भी उनके पास रहेंगे वे सहकारिता विभाग और इंदिरा गांधी नहर के राज्य मंत्री भी होंगे।

भजनलाल जाटव को गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है साथ में मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग के उनके पास रहेगा। कृषि, पशुपालन, मत्स्य विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है

राजेंद्र सिंह यादव को भाषा, मोटर गैराज आयोजना जन शक्ति विभाग का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। साथ में सामाजिक न्याय अधिकारिता और आपदा प्रबंधन विभाग और सहायता विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है।

डॉ सुभाष गर्ग तकनीकी विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के स्वतंत्र प्रभारी मंत्री होंगे। साथ में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयुर्वेद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का काम भी देखेंगे।