अंडमान निकोबार में द्वीपों का नामकरण आजादी के दीवानों की याद में होगा

पोर्ट ब्लेयर, 10 अप्रैल (जस)| अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 608 द्वीप हैं इनमें से 200 द्वीपों का  नामकरण किया जाचुका है जबकि शेष द्वीप अभी भी अनाम है। इन द्वीपों का नामकरण आजादी के दीवानों और देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान करने वाले ऱणबांकुरों की याद में किया जायेगा।

बीते सप्ताह केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के तीन दिवसीय प्रवास के दैरान ने  इच्छा जाहिर की कि अनाम द्वीपों का भी नामकरण हो ताकि देश के लोग नामों से उन द्वीपों को जान सके। इन द्वीपों का नामकरण आजादी के दीवानों और देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान करने वाले ऱणबांकुरों की याद में किया जायेगा।

उपराज्यपाल डा. जगदीश मुखी ने विश्वास दिलाया कि प्रशासन इस दिशा में तेजी से काम करेगा। डा. मुखी ने सभी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का विवरण देने के लिये एक प्रस्तुति दी और कहा कि इस क्षेत्र को केंद्र सरकार से रचनात्मक और आर्थिक सहायता की जरूरत है।