National convention of Bharatiya Janata Party on 17th and 18th February at Bharat Mandapam

भारत मंडपम में 17 व 18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन

नई दिल्ली, 16 फरवरी। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 17-18 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है।

अधिवेशन के पहले दिन 17 फ़रवरी को प्रातः 10 बजे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी। अपराह्न 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारम्भ करेंगे।

यह कार्यक्रम 18 फ़रवरी तक चलेगा जिसमें दो प्रस्ताव पारित किये जाएंगे और विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

अधिवेशन के दोनों दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन मिलेगा।

राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के लगभग 11.5 हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

प्रतिनिधियों में देश भर में पार्टी के पदाधिकारी, मौजूदा और पूर्व सांसद, विधायक और निर्वाचित मेयर, जिला अध्यक्ष, महामंत्री गण और संगठन के विस्तारक तक इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

इस अधिवेशन का एक व्यापक संगठनात्मक एजेंडा होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।