New rates of Mumbai Trans Harbor Link or Atal Setu toll

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक या अटल सेतु टोल की नई दरें

मुंबई, 13 जनवरी। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) पर वाहनों के लिए शनिवार से टोल टैक्स शुरू हो रहा है। अटल सेतु का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधान मंत्री ने किया था, जिसके टोल को संशोधित किया गया है। शनिवार से यात्री इस समुद्री पुल का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कारों के लिए एक तरफ का किराया रु. 250, जबकि वापसी यात्रा रु 375 होगा।
इसके साथ ही दिन भर में कितनी भी बार आने-जाने पर रु. 625 रुपये रखा गया है। मासिक टोल 12,500 रखे गए हैं।

इसी प्रकार, एलसीवी-मिनी बस एक समय में रु. 400, वापसी रु. 600, पूरा दिन रु. 1000 और मासिक रु. 20,000 रखे गए हैं।

बस/दो-एक्सल ट्रक एक बार रु. 830, वापसी रु. 1245, पूरा दिन रु. 2075 और मासिक रु. 41,500 रखे गए हैं।

एमएवी 3 एक्सेल एक बार 905 रुपये, वापसी का रु 1360, पूरा दिन रु. 2265 और पूरा महीना रु. 45,250 रखे गए हैं।

एमएवी 4 से 6 एक्सल एक बार रु. 1300, वापसी रु. 1950, पूरा दिन रु. 3250 और पूरा महीना रु. 65,000 रखे गए हैं।

इसके अलावा, मल्टीएक्सल का एकमुश्त रु. 1580, वापसी रु. 2370, पूरा दिन रु. 3950 और पूरा महीना रु. 79,000 रखे गए हैं।