COVID-19

कोविड-19 की जाँच और इलाज के लिए पीपीई, मास्क, वेंटीलेटर्स की कमी नहीं

देश में कोविड-19 (COVID-19) की जाँच करने के लिए मशीनों और समुचित इलाज करने के लिए  पीपीई, मास्क और वेंटीलेटर्स की कोई कमी नहीं है।

देश में कोविड -19 (COVID-19)  का मुकाबला करने के लिए 18,855 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

केंद्र ने राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों/केंद्रीय संस्थानों को 84.22 लाख एन-95 मास्क (N-Mask) और 47.98 लाख व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भी प्रदान किए हैं।

घरेलू निर्माता प्रति दिन लगभग 3 लाख पीपीई (PPE) और प्रति दिन लगभग 3 लाख एन95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं, जो निकट भविष्य में देश की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

इसके अलावा, घरेलू निर्माताओं द्वारा वेंटिलेटर का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है और इसकी खरीद के लिए ऑर्डर भी दे दिए गए हैं।

वर्त्तमान में कुल 8,694 सुविधाएं हैं. जिनमें 919 समर्पित कोविड अस्पताल, 2,036 कोविड स्वास्थ्य केंद्र और 5,739 कोविड देखभाल केंद्र शामिल हैं।

इनमें गंभीर मामलों के लिए कुल 2,77,429 बेड, 29,701 आईसीयू बेड और 5,15,250 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं।

यह जानकारियाँ शुक्रवार 15 मई,2020 को केन्द्रीस मंत्रियों के एक समूह (GoM) को दी गई।

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने मंत्री समूह (GoM) को सूचित किया कि देश में परीक्षण क्षमता 509 सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं के माध्यम से 1,00,000 परीक्षण प्रति दिन हो गई है।

अब तक देश में लगभग 20 लाख परीक्षण किए जा चुके हैं।

परीक्षण सुविधा को बढ़ाने के लिए एडवांस मशीनें भी मंगवाई गई हैं।

इसके अलावा, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) कोविड -19(COVID-19)  के वास्तविक समय पर पीसीआर परीक्षण के लिए सीओबीएएस 6800 मशीन का उपयोग कर रहा है जो पूरी तरह से स्वचालित और उच्च क्षमता युक्त उपकरण है।

मंत्री समूह (GoM) को सूचित किया कि सीओबीएएस 6800  चौबीस घंटों में 1200 नमूनों का परीक्षण कर सकता है।

परीक्षण किट की वर्तमान उपलब्धता पर्याप्त है और इसे आईसीएमआर के 15 डिपो के माध्यम से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वितरित किया जा रहा है।

कोविड -19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देश और सलाह के बारे में  सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए https://www.mohfw.gov.in/ वेबसाइट को नियमित रूप से देखें।

कोविड -19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को

technicalquery.covid19@gov.in  पर तथा अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर  ईमेल किया जा सकता है  और  @CovidIndiaSeva पर ट्वीट् भी किया जा सकता है।

कोविड -19 से सम्बंधित किसी भी प्रश्न के लिए  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नम्बर + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। कोविड -19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf

पर भी उपलब्ध है।