Nomination papers for the second phase of Lok Sabha elections 2024 will be filled from March 28

लोक सभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र 28 मार्च से भरे जाएंगे

नई दिल्ली, 27 मार्च। लोक सभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र कल 28 मार्च से भरे जाएंगे।

लोकसभा आम चुनाव 2024 में मतदान वाले 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 88 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए राजपत्र अधिसूचना 28.मार्च, 2024 को जारी की जाएगी।

दूसरे चरण में एक भाग संसदीय निर्वाचन क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) के साथ इन 88 संसदीय क्षेत्रों में मतदान 26 अप्रैल, 2024 को होगा।

बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव की अधिसूचना को पहले चरण के लिए जारी गजट अधिसूचना में शामिल किया गया था। बाहरी मणिपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 15 विधान सभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल, 2024 (चरण 1) को मतदान होगा और इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 13 विधान सभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल, 2024 (चरण 2) को वोट डाले जाएंगे।

दूसरे चरण में शामिल राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं- असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल। इसके अलावा मणिपुर में एक भाग संसदीय क्षेत्र (बाहरी मणिपुर) का है।