Ram Jethmalani

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का देहांत

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री (Former Law Minister) , कानूनविद्, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ (Senior  Advocate  Supreme Court) वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का रविवार को लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में देहांत हो गया।

राम जेठमलानी (Ram Jethmalani)  ने सुबह 7.45 बजे अंतिम सांस ली। वह 95 वर्ष के थे।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने राम जेठमलानी (Ram Jethmalani)  के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) का अंतिम संस्कार शाम को नई दिल्ली के लोधी रोड श्मशान में किया जाएगा।

राम जेठमलानी (Ram Jethmalani)  का जन्म  14 सितंबर 1923 को अविभाजित भारत के सिंध प्रांत में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। उनकी शिक्षा शाहनी लॉ कॉलेज, कराची में हुई थी।

राम जेठमलानी के दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। उनके एक पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश जेठमलानी हैं।

राम जेठमलानी  ने सितंबर 2017 में सभी प्रकार के कामकाज से अपनी सेवानिवृत्ति ले ली थी।

राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) छह बार राज्यसभा (Rajya Sabha) के  सदस्य रहे हैं। जेठमलानी 1977 – 80 तक छठी लोकसभा (Lok Sabha) और 1980 – 84 तक सातवीं लोकसभा के सदस्य रहे थे। वह संसद की अनेक सलाहकार समितियों के सदस्य भी रहे।

राम जेठमलानी (Ram Jethmalani) ने अनेक महत्वपूर्ण मुकद्दमों (High profile cases) में एक वकील के रूप में पैरवी की थी। उनमें से कुछ हाईप्रोफाइल केस इस प्रकार हैं :

  • इंदिरा गांधी और राजी गांधी के हत्या के मामले
  • हवाला घोटाले में लालकृष्ण आडवाणी
  • लालू प्रसाद चारा घोटाला
  • जयललिता की  संपत्ति
  • कनिमोझी – 2 जी घोटाला
  • बीएस येदियुरप्पा – अवैध खनन का मामला
  • तस्कर हाजी मस्तान
  • अफजल गुरु- संसद पर हमला असाधारण हमला
  • आसाराम बापू बलात्कार मामला
  • अरविंद केजरीवाल बनाम अरुण जेटली मानहानि केस
  • जेसिका लाल हत्याकांड