Tenure of 54 Rajya Sabha MPs ends, 9 of them are Union Ministers

राज्यसभा के 54 सांसदों का कार्यकाल खत्म, इनमें 9 केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली, 03 अप्रैल। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की 33 साल की राज्यसभा के सदस्य की पारी आज समाप्त होगी। सात केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सदस्यों का राज्यसभा का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो गया। शेष पांच सदस्यों का कार्यकाल आज समाप्त हो जाएगा।

अपने आर्थिक फैसलों के लिए मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 1991 में पहली बार राज्यसभा में पहुंचे थे और पीवी नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

54 केंद्रीय मंत्रियों में से सात सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्र शेखर, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधर, सूक्ष्म और लघु मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे, और सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन शामिल हैं।

इसके अलावा रेल मंत्री अश्विन वैष्णव और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है।

इस बार एल मुरुगन और अश्विनी वैष्णव को छोड़कर बाकी सभी सेवानिवृत्त मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।