Arrested_ Nirav Modi

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े जौहरी नीरव मोदी Nirav Modi  को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।

उसके खिलाफ लंदन की अदालत ने वारंट जारी किया था।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन पुलिस का कहना है कि भगोड़े अरबपति नीरव मोदी Nirav Modi  को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया था।

बताया जाता है कि नीरव मोदी Nirav Modi  ने कहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। कथित घोटाला एक ‘सिविल लेनदेन’ था जिसे तूल जा रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक के 13,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मुख्य आरोपी भगोड़े जौहरी नीरव मोदी Nirav Modi  को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह समझने की बात है कि मीडिया ने हाल के दिनों में लंदन की सड़कों पर नीरव मोदी को देखा था और उसकी शनैशैकत की खबरें भी मीडिया में आई थीं।

मीडिया के लोगों ने उससे बातचीत करनी चाही किन्तु उसने सभी प्रश्नों को टाल दिया था।

नीरव मोदी Nirav Modi और उसके चाचा मेहुल चोकसी बैंक घोटाले के प्रमुख आरोपी हैं।

दोनों ने पिछले साल जनवरी में सीबीआई द्वारा पीएनबी घोटाले की जांच शुरू करने से पहले भारत छोड़ किसी दूसरे देश में चले गए थे।

इस महीने की शुरुआत में नीरव मोदी को ब्रिटिश अखबार ‘द टेलीग्राफ’ के एक रिपोर्टर ने लंदन में घूमते देखा था।

समाचार पत्र द्वारा साझा की गई दो मिनट की क्लिप में नीरव मोदी बात करते हुए देखा गया था।