Lok sabha election 2019

लोक सभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में 13 राज्यों में मतदान 18 अप्रैल को

दूसरे चरण 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 97 लोक  सभा  चुनाव 2019  Lok Sabha Election 2019 की सीटों के लिए मतदान 18 अप्रैल को होगा।

राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक लोक सभा चुनाव 2019  Lok Sabha Election 2019 के दूसरे चरण में मतदाताओं से वोट हासिल करने के लिए विभिन्न राज्यों की चुनाव सभाओं में रैलियों और रोड शो कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और मुरादाबाद में रैली करेंगे । मोदी ने शनिवार को कर्नाटक और तमिलनाडु में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था।

मंगलुरु में लोक सभा चुनाव 2019  Lok Sabha Election 2019 vके लिए एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री या सरकार चुनने के बारे में नहीं है, बल्कि 21 वीं सदी में एक नया भारत कैसा होना चाहिए, उसके लिए है।

उन्होंने मतदाताओं से एक मजबूत सरकार के लिए अपने हाथ मजबूत करने की अपील की।

मोदी ने जोर देकर कहा कि ट्रांसपेरेंसी, ईमानदारी और सबका साथ सबका विकास उनकी सरकार की पहचान रही है।

उन्होंने सभा को आश्वस्त किया कि मछुआरों के कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय बनाया जाएगा और मत्स्य संपदा योजना मछुआरा समुदाय के लिए हर संभव मदद करेगी।

इससे पहले तमिलनाडु के तेनी में एक रैली में मोदी ने कहा कि वह एक नए भारत के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी एक सुरक्षित, समृद्ध और गरिमापूर्ण जीवन जीते हैं। प्रधानमंत्री ने रामनाथपुरम में एक रैली को भी संबोधित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार और चित्रदुर्ग में लोक सभा चुनाव 2019  Lok Sabha Election 2019 के लिए  दो रैलियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि न्याय योजना देश के 20 फीसदी गरीबों को पैसा देगी।

उन्होंने यह भी वादा किया कि जो किसान अपना ऋण वापस नहीं करेंगे उन्हें जेल नहीं होगी और किसान समुदाय के लिए एक अलग बजट लाया जाएगा।

उन्होंने एक बार फिर कहा कि सरकार में 22 लाख रिक्त पद भरे जाएंगे, युवाओं को पंचायतों में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी और अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को तीन साल के लिए अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी।

गांधी ने विधानसभाओं और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का आश्वासन भी दिया।

उत्तर प्रदेश में  लोक सभा चुनाव 2019  Lok Sabha Election 2019 के लिए  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बदायूं और शाहजहाँपुर में दो विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।

बुलंदशहर और बदायूं में लोक सभा चुनाव 2019  के लिए  रैलियों को संबोधित करते हुए बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बीएसपी.एसपी.आरएलडी गठबंधन अच्छे परिणाम देगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनका गठबंधन गरीब लोगों के लिए है।