Ekatm Yatra

शंकराचार्य के अद्वैत दर्शन में विश्व की समस्याओं का समाधन

देश में एक नहीं अनेक मतमतान्तर दिखाई देते हैं। ऐसे में आदि गुरू शंकराचार्य द्वारा बताए गए अद्वैतवाद दर्शन में विश्व की समस्याओं का समाधन निहित है। 

मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने यह बात आज विदिशा में एकात्म यात्रा में जन-संवाद को सम्बोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सरसंघ संचालक मोहन भागवत ने कहा कि हमारे देश के सभी पंथ-संप्रदाय एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। हम प्रवचनों के माध्यम से दी गई सीख को अपने आचरण में उतारें। ऊँच-नीच से परे रहकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम करें। ऐसा करने से ही शंकराचार्य के वेदांत दर्शन को हम आत्मसात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अद्वैत वेदांत की भावना को मिलकर आगे बढ़ाएं। अद्वैत वेदांत ही सम्पूर्ण विश्व को मैत्री का संदेश देता है।

शंकराचार्य द्वारा समाज सुधार के लिए दो हजार वर्ष पूर्व किये गये प्रयास अकल्पनीय हैं। उन्होंने देश को पूर्वपश्चिमउत्तरदक्षिण से जोड़ने का जो कार्य कियावह अद्वितीय है। आज भी उत्तराखण्ड में स्थित बद्रीनाथ मंदिर में दक्षिण भारत के नम्बूदिरी ब्राह्मण पुजारी हैं। यह देश को एक करने के लिए शंकराचार्य द्वारा देश की संस्कृति को जोड़ने का अभूतपूर्व प्रयास है। 

 वसुधैव कुटुम्बकम” के माध्यम से सारी दुनिया को एक ही परिवार मानना और सभी प्राणियों को एक समान दर्जा देना शंकराचार्य की विशेषता थी।

शंकराचार्य भगवान शंकर के अवतार थेजिन्होंने मात्र 32 वर्ष की आयु में संसार त्याग दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे सभी त्यौहार समाज के सभी वर्गो के साथ मनाकर एकात्म यात्रा के मूल स्वरूप को सार्थक करेंगे। जीवजगत और जगदीश मूलभूत एकात्म भाव को आत्मसात कर स्वयं को और समाज को उन्नत करने का कार्य करेंगे।

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कहा कि यात्रा के दौरान सामाजिक समरसता का अभूतपूर्व स्वरूप देखने को मिला। स्वामी अखिलेश्वरानंद ने प्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा के प्रवाह को अविरल रखने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नदियों को सदा नीरा” रखने के लिए समुचित प्रयास जरूरी हैं।

इसके पूर्व सरसंघ चालकमोहन भागवतमुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहानउद्यानिकी राज्यमंत्री  सूर्यप्रकाश मीणा तथा साधुसंतों ने प्रतीक स्वरूप लाई गई शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया।

कार्यक्रम में विदिशा जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों और नगरपालिका के सभी वार्डों से एकात्म यात्रा के लिए धातु कलश एकत्र कर जनसंवाद कार्यक्रम स्थल पर लाए गएयहाँ कलशों का पूजन किया गया। धु्रवा बैंड द्वारा संस्कृत भाषा में अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।