रियो डायरी : शरीर पर ओलम्पिक गोले

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त | उनके आस्तीन पर ही उनका दिल नहीं रहता बल्कि वह उसे शरीर पर गढ़वा लेते हैं। शानदार कद काठी वाले ओलम्पिक खिलाड़ी आपको यहां शरीर पर टैटू के साथ दिख जाएंगे जोकि खेल के प्रति उनके जुनून को जाहिर करने का सबसे अच्छा और सटीक तरीका है। शरीर पर पौराणिक पात्रों से लेकर शब्दों की पहली के टैटू खिलाड़ियों के शरीर पर दिखेंगे लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा आर्कषक पांव, बाजुओं, कंधों और कमर के नीचे ओलम्पिक के पांच गोलों का टैटू है।

जिन खिलाड़ियों के शरीर पर ओलम्पिक गोले हैं उनमें से एक 11 बार के ओलम्पिक पदक विजेता अमेरिका के रयान लोचटे, आस्ट्रेलिया की तैराक इमिली सीबोम और ब्रिटेन के जिमनास्टिक खिलाड़ी रेबेका डाउनी हैं।

अपने वाजुओं पर ओलम्पिक गोले का टैटू बनबाने वाले अमेरिका के तीरंदाज ब्रेडी एलिसन कहते हैं, “मुझे लगता है कि ओलम्पिक टैटू एक ऐसी चीज है जिसे हम हासिल कर सकते हैं।”

अंतर्राष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (आईपीसी) यूरोपियन तैराकी चैम्पियनशिप में ओलम्पिक गोलों का टैटू होने के कारण ब्रिटेन के पैरालिम्पक खिलाड़ी जोसेफ क्रेग को रेस में हिस्सा नहीं लेने दिया गया था। समिति का कहना था कि टैटू का होना विज्ञापन के नियमों का उल्लंघन है।

इस घटना के बाद ऐसी अफवाहें थीं की जिस खिलाड़ी के शरीर पर ओलम्पिक गोलों का टैटू होगा वह अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

—-

रियो में पोकेमोन

ओलम्पिक खिलाड़ी सिर्फ यहां स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए नहीं आए हैं। इनके अलावा उनकी कोशिश पोकेमोन को ढूंढने की भी है। वैश्विक स्तर पर अपनी पकड़ बना चुका पोकेमोन गो मोबाइल एप ने रियो खेलों के समय ही ब्राजील में दस्तक दी है और यह खिलाड़ियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खुशी की वजह बना हुआ है।

खिलाड़ियों ने इसको लेकर शिकायत भी की थी कि यह एप रियो में मौजूद नहीं है। रियो के मेयर इडुआडरे पेस ने इस एप को बनाने वालों से अपील की थी कि वह इस एप को ब्राजील में भी लेकर आएं।

खेलों से पहले इस एप को ब्राजील में लाने पर इसके निर्माताओं ने कहा, “स्निकर और पोकेबॉल्स को तोड़ने और अपने आसपास के विश्व को खगोलने के लिए आप तैयार हो जाएं।”

छह बार के विश्व विजेता और मौजूदा ओलम्पिक विजेता जापान के जिम्नास्टिक खिलाड़ी कोहेई उचीमुरा ने इसके लिए पांच हजार डालर का खर्च उठाया है।

—-

रियो की यादें

खेलों से उब चुके है तो रियो की वस्तु को देखें। यहां इससे संबंधित हजारों वस्तुओ मिल जाएंगी जिसमें सिक्के, डाक टिकट शामिल हैं। आप इन्हें रियो की यादों की तरह संभाल कर रख सकते हैं।

इनमें सबसे अच्छी वस्तु स्मरणीय सिक्के हैं जिसमें खेलों का इतिहास है। यह सिक्के सोने और चांदी के हैं जिन पर ब्राजील के परिदृश्य हैं।

एक और प्रचलित वस्तु रियो-2016 का स्मरणीय पोस्टल स्टाम्प है जिसमें नौ ओलम्पिक खेल दिखाए गए हैं।