दूरदर्शन पर 28 मार्च, शनिवार से फिर शुरू हो रहा है रामायण

Ramayanaअपने समय का लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ‘(TV serial) रामायण’ (Ramayana) दूरदर्शन पर 28 मार्च, शनिवार से फिर शुरू हो रहा है।

यह घोषणा केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक ट्वीट के जरिये की है।

उन्होंने 27 मार्च,2020 को सुबह ट्विटर पर किये गए पोस्ट में कहा है कि जनता की मांग पर यह घोषणा करते हुए खुशी हुई कि हम कल, शनिवार 28 मार्च से डीडी नेशनल पर धारावाहिक रामायण (Serial Ramayana) का पुनः प्रसारण शुरू कर रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट में जानकारी दी कि एक एपिसोड सुबह 9 बजे से 10 बजे तथा दूसरा शाम 9 बजे से रात 10 बजे तक दिखाया जाएगा।

भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय निर्माता निर्देशक रामानन्द सागर द्वारा निर्मित इस (Ramayana)  धारावाहिक के पटकथा और संवाद लेखक भी रामानंद सागर थे।

जिन दिनों रामायण (Ramayana)  धारावाहिक दिखाया जारहा था उन दिनों गाँव से लेकर शहर तक पूरा भारत थम जाता था और लोग टीवी सेट के सामने जम जाते थे।

उस समय के आँकड़े बताते हैं कि धारावाहिक रामायण (Serial Ramayana)  को 82 प्रतिशत से अधिक दर्शक देखते थे। जो किसी भी भारतीय टेलीविजन श्रृंखला के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई थी।

Image Ramayana Courtesy YouTube

इसका संगीत रवींद्र जैन ने तैयार किया था।

रामायण धारावाहिक (Serial Ramayana)  में राम की भूमिका अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया ने सीता, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, भरत के रूप में संजय जोग, शत्रुघ्न की भूमिका समीर राजदा तथा दारा सिंह ने हनुमान के रूप में काम किया था।

रामायण (Ramayana) धारावाहिक दुनिया के 55 देशों में टेलीकास्ट किया गया था और इसे 650 मिलियन दर्शकों देखा था। यह सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय टेलीविजन श्रृंखला मानी गई।

रामायण लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे अधिक देखी जाने वाली धार्मिक श्रृंखला के रूप में दर्ज है।

रामायण धारावाहिक 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था।