Lok Sabha elections 2019_Oldest voter

लोकसभा चुनाव का छठा चरण, अब तक 483 सीटों के लिए मतदान पूरा

लोक सभा चुनाव 2019 के छठे चरण  Lok Sabha elections 2019 में सात राज्यों के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में 12 मई की शाम मतदान सम्पन्न हो गया।
इसप्रकार अब तक 543 लोकसभा सीटों में से 483 सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया।

लोक सभा चुनाव 2019 Lok Sabha elections 2019  के छठे चरण में 63 प्रतिशत से अधिक मतदान होने की जानकारी मिली है।

उत्तर प्रदेश में 14, हरियाणा में 10, पश्चिम बंगाल, बिहार और मध्य प्रदेश  प्रत्येक की 8-8, दिल्ली में 7 और झारखंड में 4 सीटों के लिए मतदान पूरा हो गया।

नई दिल्ली में 12 मई की शाम मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने कहा कि लोग बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित मतदान करने के लिए घरों सेबाहर आए।

Oldest Voter in Delhi

लोक सभा चुनाव 2019 के छठे चरण में Lok Sabha elections 2019  दिल्ली के सबसे पुराने मतदाता Oldest Voter 111 साल के बचनसिंह ने वोट डालकर लोकतंत्र के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई।

फोटो आकाशवाणी ट्वीटर      :   दिल्ली के सबसे पुराने मतदाता 111 साल के बचनसिंह

पश्चिम बंगाल में 80 फीसदी और झारखंड में 65.17 फीसदी मतदान हुआ।

मध्यप्रदेश में शाम 5 बजे तक 60 प्रतिशत और हरियाणा में 62.91 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शाम छह बजे तक 59.8 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि बिहार में यह 59.38 प्रतिशत था।

उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 54.12 प्रतिशत रही।

106 साल के बुजुर्ग ने वोट डाला

106 वर्षीय मतदाता प्रभातगिरी गोस्वामी

मध्य प्रदेश में भोपाल से प्राप्त समाचार के अनुसार सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बेरखेड़ी गुसांई मतदान केन्द्र में 106 वर्षीय मतदाता प्रभात गिरि गोस्वामी ने मतदान किया।

शादी से पहले  मतदान

सागर लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र खुरई के गोलू अहिरवार ने बारात लेकर जाने से पहले मतदान केन्द्र क्रमांक-22 पर पहुँचकर मताधिकार का उपयोग किया। गोलू ने विवाह स्थल पर जाने से पहले मतदान स्थल पर पहुँचना जरूरी समझा। उसका कहना है कि मतदान सबसे जरूरी है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य उपयोग करें।

विदिशा संसदीय क्षेत्र की सिलवानी विधानसभा के मतदान केन्द्र पिपलिया खुर्द में जितेन्द्र यादव दूल्हा बनकर घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे।