Shridevi

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से लगभग 73 घंटे के बाद मुंबई पहुंचा

पद्मश्री से सम्मानित  दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से लगभग 73 घंटे के बाद अनिल अंबानी के विशेष विमान से रात 10.05 बजे  मुंबई पहुंचा। स्व.श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, संदीप मारवाह भी उसी विमान से आए।

मुंबई एयरपोर्ट से पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए दोनों पुत्रियां, जाह्नवी एवं खुशी,अनिल कपूर,सोनम कपूर,अनिल अम्बानी औा अमर सिंह भी पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर प्रशंसकों के बीच मुकेश अंबानी भी  थे।

एयर पोर्ट से बोनी कपूर के घर ग्रीन एकर्स, लोखण्डवाला तक विशेष काॅरीडोर बनाया गया ताकि शव बिना किसा रुकावट के घर पहुंच जाए।

शव वाहन 10 बजे के आसपास लोखण्डवाला पहुंच गया जहां भारी तादाद में मीडिया का जमावड़ा था तथा सैंकड़ों की तादाद में श्रीदेवी के फैंस पहुंचे हुए थे।