Tag Archives: Uttar Pradesh

Shivpal yadav

शिवपाल ने जिलाध्यक्षों से कहा, अखिलेश फिर होंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ, 21 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर लंबे समय से चल रही रार पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही अगली बार भी मुख्यमंत्री होंगे। ‘मैं तो यह बात स्टाम्प पर लिखकर…

रीता बहुगुणा भाजपा में, कहा, राहुल गांधी को जनता ने ठुकरा दिया है

रीता बहुगुणा भाजपा में, कहा, राहुल गांधी को जनता ने ठुकरा दिया है

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (जस)। उत्तर प्रदेश की प्रमुख कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। यह फैसला उन्होंने कांग्रेस द्वारा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की आलोचना करने, कांग्रेस पार्टी को पी.के. (प्रशांत किशोर) को ठेके पर दे देने, राहुल गांधी को जनता…

उप्र की 2 लाख छात्राओं को एसपीओ का दर्जा मिला

लखनऊ, 14 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रदेश की 2 लाख छात्राओं को स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) का दर्जा दिया। इन छात्राओं को ‘पॉवर एंजिल्स’ के नाम से जाना जाएगा। ये पॉवर एंजिल्स महिला उत्पीड़न के खिलाफ काम करेंगी। मुख्यमंत्री ने लोकभवन में शुक्रवार…

लखनऊ में 20 नवंबर को आएगी मेट्रो की पहली ट्रेन

लखनऊ, 14 अक्टूबर। लखनऊ मेट्रो के 1 दिसंबर को होने वाले प्रस्तावित ट्रायल से पहले पहली ट्रेन 20 नवंबर को लखनऊ पहुंच जाएगी। करीब 10 दिनों तक इसकी कमीशनिंग होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के मुताबिक, लखनऊ मेट्रो का…

उप्र : ओम माथुर ने किया मंथन, भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 नवंबर से

लखनऊ, 13 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपने कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पदाधिकारियों के साथ बैठक…

चुनावी सर्वे से रहें सावधान : मायावती

चुनावी सर्वे से रहें सावधान : मायावती

लखनऊ, 13 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को कहा कि चुनावी सर्वे करने वाली एजेंसियां बसपा के विरोधियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन यह तय है कि उप्र में बसपा की…

उत्तर प्रदेश में पर्यटन के विकास की असीमित सम्भावनाएं : अखिलेश

उत्तर प्रदेश में पर्यटन के विकास की असीमित सम्भावनाएं : अखिलेश

लखनऊ, 13 अक्टूबर (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश ट्रैवेल राइटर्स कॉन्क्लेव, 2016 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश में ऐतिहासिक,…

उप्र में भ्रूणहत्या रोकने को आवंटित धन आधा भी खर्च नहीं

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश सरकार ने कन्या भ्रूणहत्या रोकने के लिए आवंटित धन में से आधे का इस्तेमाल भी नहीं किया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है और इसमें कहा गया है कि इससे वैश्विक लिंग सूचकांक में देश…

अखिलेश ने समाजवादी स्मार्टफोन योजना पोर्टल लाँच किया

लखनऊ, 11 अक्टूबर (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां लोक भवन में समाजवादी स्मार्टफोन योजना के पोर्टल को लाँच करते हुए कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास…

Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav addresses during a programme in Lucknow on Oct 10, 2016. (Photo: IANS)

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन किया

लखनऊ, 10 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय जवानों के बहे रक्त की ‘दलाली’ करने का आरोप लगाया है। वहीं, उनकी समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर…

मायावती और भाजपा के राखी प्रेम को कोई भूला नहीं है : अखिलेश

लखनऊ , 10 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के बिखराव को लेकर मुस्लिम समुदाय को आगाह करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सभी लोग…

चुनावी सर्वे से रहें सावधान : मायावती

बसपा की रैली में मौतों के लिए उप्र सरकार जिम्मेदार : मायावती

लखनऊ , 10 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को हुई रैली में मची भगदड़ में दो बसपा कार्यकर्ताओं की मौत के लिए सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। रविवार को लखनऊ में कांशीराम…

Sakshi Maharaj

राहुल गांधी हिंदू नहीं, राजनीति के पप्पू हैं : भाजपा सांसद साक्षी महाराज

मैनपुरी, 9 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज का कहना है कि राहुल गांधी हिंदू नहीं, राजनीति के पप्पू हैं। साक्षी महाराज ने  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानते हुए उन्हें ‘राजनीति का पप्पू’ करार दिया है। मैनपुरी जिला जेल में बंद भाजपा नेता…

Akhilesh Yadav file photo

अगले वर्ष फरवरी में हो सकते हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव

लखनऊ , 9 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को संकेत दिया कि विधानसभा चुनाव अगले वर्ष फरवरी में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जल्द विधानसभा चुनाव चाहते हैं, तो वह भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं। लोक भवन के सभागार…

उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी

लखनऊ, 9 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश में आतंकवादी हमले के खतरे के मद्देनजर ताजमहल सहित अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों और सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया ब्यूरो (आईबी) ने राज्य में आतंकवादी हमले की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विदेशी और घरेलू पर्यटकों…

अखिलेश ने इटावा में किया ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का लोकार्पण

लखनऊ, 07 अक्टूबर (जस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरूवार को जनपद इटावा में डियर सफारी पार्क का उद्घाटन किया। इसके साथ ही, उन्होंने सैफई में 207 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से तैयार हुए अन्तर्राष्ट्रीय ऑल वेदर स्वीमिंग पूल सहित 719.36 करोड़ रुपए की लागत के…

उप्र : अखिलेश ने डायल-100 का लोगो, एप लांच किया

लखनऊ, 5 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राज्यव्यापी डायल-100 परियोजना का लोगो और एप लांच किया। लोगो और एप का शुभारंभ लोकभवन ऑडिटोरियम में किया गया। इस मौके पर उन्होंने डायल-100 के लिए इस्तेमाल की जाने वाली काले रंग की 4500 डायल उप्र-बोलेरो और इनोवा…

उप्र : सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द लांच करेगी पर्यटक एप

उप्र : सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द लांच करेगी पर्यटक एप

लखनऊ, 5 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश सरकार सूबे में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई पर्यटन नीति पहले ही घोषित कर चुकी है। अब सरकार पर्यटकों की सुविधा के लिए जल्द ही एक पर्यटक एप लांच करेगी। पर्यटक एप के जरिए संबंधित स्थलों के बारे में न केवल जानकारी…

नितिन यादव के परिवार को 20 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान

इटावा, 5 अक्टूबर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नितिन यादव के परिवार को उप्र सरकार की ओर से 20 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया गया है।  नितिन यादव का शव मंगलवार को इटावा पहुंचा। नितिन यादव को श्रद्धांजलि देने के…

Vijay Mallya

उप्र : वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियां बेचने वालों में विजय माल्या भी

लखनऊ, 30 सितम्बर | उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सम्पत्तियों को गैरकानूनी तरीके से बेचने वालों का चेहरा आखिरकार सार्वजनिक हो गया। बोर्ड ने पूरे प्रदेश में वक्फ सम्पत्तियां बेचने और खरीदने वालों की तस्वीरें अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। इसमें विजय माल्या भी शामिल हैं।…