The ultimate goal of BJP is to destroy Baba Saheb Constitution

भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना

सूरत 10 मार्च। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का अंतिम लक्ष्य बाबा साहेब के संविधान को ख़त्म करना है। उन्हें न्याय, बराबरी, नागरिक अधिकार और लोकतंत्र से नफ़रत है।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, भाजपा सांसद का बयान कि उन्हें 400 सीट संविधान बदलने के लिए चाहिए, नरेंद्र मोदी और उनके ‘संघ परिवार’ के छिपे हुए मंसूबों का सार्वजनिक ऐलान है।

समाज को बांटना, मीडिया को गुलाम बनाना, अभिव्यक्ति की आज़ादी पर पहरा और स्वतंत्र संस्थाओं को पंगु बनाकर विपक्ष को मिटाने की साजिश से वो भारत के महान लोकतंत्र को संकीर्ण तानाशाही में बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हम आज़ादी के नायकों के सपनों के साथ ये षड्यंत्र सफल नहीं होने देंगे और अंतिम सांस तक संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

संविधान का हर सिपाही, विशेष रूप से दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक जागें, अपनी आवाज़ उठाएं – INDIA आपके साथ है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 57वें दिन मांडवी में है।

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में न्याय यात्रा जनता के प्यार और समर्थन से आगे बढ़ रही है।

हम 5 न्याय के स्तंभ स्थापित कर देश को मजबूत करेंगे।

कांग्रेस ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी दी कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का 11 मार्च को विश्राम रहेगा।

12 मार्च को दोपहर 2 बजे से यात्रा फिर शुरू होगी। उस दिन एक आदिवासी सम्मलेन होगा और फिर 13 मार्च को धुले में एक महिला अधिवेशन होगा।

इस अधिवेशन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे।