Vetern leader of Maharashtra Congress Ashok Chavan resigned from Congress

महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ी

मुंबई, 12 फरवरी। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

खबरों के मुताबिक उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की है।

अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी में एक बड़ा नाम हैं। वह मोदी लहर के बीच 2014 में नांदेड़ से सांसद भी चुने गए थे।