COVID-19 in India

अब नाॅवेल कोरोनावायरस (COVID-19) भारत के हर राज्य में पहुँचा

Corona in India :  अब नाॅवेल कोरोनावारस (COVID-19) भारत के हर राज्य में  पहुँच चुका है। रात 10:18 बजे जारी सरकारी आँकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना (COVID-19) के 29 लाख से अधिक पुष्ट मामले सामने आए हैं और एक दिन में संक्रमितों की संख्या 67,854 हो गई हैं।

20 अगस्त, मंगलवार को भारत में जहाँ 67, 854 लोग एक दिन में कोरोना (COVID-19) से  संक्रमित हुए वहीं अमरीका में यह संख्या 37,908 तथा ब्राजील में 47,784 रही।

हालांकि अभी भी अमरीका कोरोना (COVID-19)  से संक्रमित लोगों में नम्बर एक पर हैं और वहाँ कुल 54,31,046 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं ब्राजील में अब तक 34,07,354  है। भारत संक्रमितों के साथ तीसरे नम्बर पर बना हुआ है।

आँकड़ों पर नज़र डालें तो अमरीका और ब्राजील के मुकाबले पिछले कुछ दिनों से भारत में रोज़ाना संक्रमित होने वालों की तादाद बढ़ रही है।

भारत में एक दिन में सबसे अधिक 14,647 लोग महाराष्ट्र में कोरोना (COVID-19)  से  संक्रमित हुए हैं वही सबसे कम 14 लोग मिजोरम में संक्रमण के शिकार हुए हैं।

मंगलवार को एक दिन में देश में संकमित होने वालों की राज्यवार संख्या इस प्रकार है:
महाराष्ट्र 14,647
तमिलनाडु 5986
आंध्र प्रदेश 9393
कर्नाटक 7385
उत्तर प्रदेश 4824
दिल्ली 1215
पश्चिम बंगाल 3197
बिहार 2451
तेलंगाना 1724
असम 1735
गुजरात 1175
उड़ीसा 2898
राजस्थान 1328
केरल 1968
हरियाणा 996
मध्य प्रदेश 1142
पंजाब 1741
जम्मू कश्मीर 683
झारखंड 121
छत्तीसगढ़ 916
उत्तराखंड 411
गोवा 424
पुदुचेरी 540
त्रिपुरा 190
मणिपुर 49
हिमाचल प्रदेश 118
नागालैंड 25
अरुणाचल प्रदेश 116
अंडमान और निकोबार वीर समूह 76
चंडीगढ़ 119
लद्दाख 29
दादरा और नगर हवेली 34
मेघालय 126
सिक्किम 58
मिजोरम 14
इस तरह देश  के हर राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) अपने पाँव पसार चुका है।