अरब सागर

कच्छ और सौराष्ट्र के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना

अरब सागर में गहरा विक्षोभ बनने के कारण अगले 24 घंटों के दौरान कच्छ और सौराष्ट्र के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार पूर्व मध्य और दक्षिण गुजरात तट से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तर-पश्चिम की ओर गहरा विक्षोभ बन रहा है और यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।

पूर्व मध्य और दक्षिण गुजरात तट से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तर-पश्चिम की ओर गहरा विक्षोभ बन रहा है।  यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।

 

अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व मध्य और पूर्वोत्तर अरब सागर से सटे इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों के पर 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है जिसकी रफ्तार बढ़कर 45-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक जा सकती है।

18 अक्टूबर को मध्य और उत्तर-पश्चिम अरब सागर और दक्षिण गुजरात  तथा उत्तरी महाराष्ट्र में 17 अक्टूबर को समुद्र में तेज लहरें उठ सकती हैं।

मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे  18 अक्‍टूबर को मध्‍य एवं उत्‍तर-पश्चिम अरब सागर में न जाएं।

मुंबई में सामान्यतः बादल छाये रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के रहेगा।