चुनाव 2024, ईवीएम और पेपर ट्रेल मशीनों की जांच शुरू

गुजरात चुनाव परिणाम 2022 की घोषणा आज 8 दिसंबर को

गुजरात चुनाव परिणाम 2022 की घोषणा मतगणना के बाद गुरुवार, 8 दिसंबर को की जाएगी।
भारत निर्वाचन आयोग गुजरात चुनाव 2022 में हुए मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू करेगा और बढ़त और पीछे रहनेवाले उम्मीदवारों के शुरुआती रुझान भी जल्द ही आने शुरू हो जाएंगे।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान दो चरणों में हुआ था। 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए वोटों की गिनती होते ही गुजरात चुनाव परिणाम 2022 घोषित कर दिया जाएगा।
गुजरात 27 साल से बीजेपी का गढ़ रहा है. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में, जबकि भाजपा सातवें कार्यकाल के लिए अपनी जीत को जारी रखना चाह रही है, आप भाजपा के गढ़ में पैठ बनाने और भगवा पार्टी के राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभरने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस, चुनावों प्रचार अभियानों की व्यूहरचना से बाहर दिखाई दी है, सत्ता विरोधी लहर पर लाभ उठाने का प्रयास कर रही है।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 में, भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटें हासिल की थीं। छह सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।