आंधी

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी और बिजली कड़कने की संभावना

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में आंधी और बिजली कड़कने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में यानी  31 मई और 1 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने और तेज हवा (40-50 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) चल सकती है।

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण तथा गोवा, तेलंगाना और केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवा (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।

मानसून के 03 जून, 2021 तक केरल आने का अनुमान है। नवीनतम मौसम विज्ञान संबंधी संकेतों के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी हवा 01 जून से धीरे-धीरे और मजबूत हो सकती है, जिसका परिणाम केरल के ऊपर वर्षा गतिविधि की बढोतरी में आने का अनुमान है।

तीन जून को असम, मेघालय, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, केरल और माहे के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

पंजाब एवं निकटस्थ क्षेत्रों के ऊपर समुद्र तल के ऊपर 1.5 किमी तक विस्तारित एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण अब समुद्र तल से ऊपर 4.5 किमी तक विस्तारित अब पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के ऊपर केंद्रित है।