घना कोहरा

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ स्‍थानों पर 22, 25, 26 जनवरी के दौरान घने से बहुत घना कोहरा (dense fog) पड़ने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 23 जनवरी, 2021 को कहीं-कहीं पर बहुत हल्‍की, हल्‍की बारिश होने, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसी दौरान जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद के कुछ स्‍थानों पर भारी बारिश/हिमपात होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार ताजे पश्चिमी विक्षोभ के तहत   22 से 24 जनवरी के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में दूर-दूर तक बारिश/अच्‍छी बारिश/हिमपात होने, जबकि उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश/हिमपात होने की संभावना है।

22 से 26 जनवरी के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं पर घने से बहुत घना कोहरा पड़ने तथा 22 से 23 जनवरी के दौरान सुबह के समय उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ स्‍थानों पर  घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

उत्‍तर-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं (गति 45-55 किमी प्रति घंटे हो सकती है) चलने की संभावना है। मछुआरों को समु्द्र में न जाने की सलाह दी गई है।

23 जनवरी (दूसरा दिन ): असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्‍थानों पर घने से बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने, ओले पड़ने तथा जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ्फराबाद के कुछ स्‍थानों में भारी बारिश होने/बर्फ पड़ने की संभावना है।

उत्‍तर-पश्चिमी अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं (गति 45-55 किमी प्रति घंटे हो सकती है) चलने की संभावना है। मछुआरों को समु्द्र में न जाने की सलाह दी गई है।

24 जनवरी (तीसरा दिन): असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर घने से बहुत घना कोहरा पड़ने तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ भागों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

25 जनवरी (चौथा दिन): असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर घने से बहुत घना और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।

26 जनवरी (पांचवां दिन): असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर घने से बहुत घना और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है।