शीत लहर

शीत लहर का प्रकोप आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा

मौसम विभाग द्वारा 18 दिसंबर कीे शाम जारी किये गए बुलेटिन के अनुसार उत्तर भारत में शीत लहर आगामी दो दिनों तक बनी रहेगी।

उत्‍तर-पश्चिम भारत के अधिकांश भागों में न्‍यूनतम तापमान दो डिग्री से छह डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शीत लहर के साथ-साथ  तापमान जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्‍थानों में सामान्‍य से कम (-5 डिग्री सेल्सियस या उससे कम) रहेगा।

पश्चिम राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ स्‍थानों तथा पूर्वी राजस्‍थान, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली के कुछ स्‍थानों पर तापमान सामान्‍य से कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से -5.0 डिग्री सेल्सियस) रहेगा।

इसके अलावा पंजाब और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से कम (-1.6° सेल्सियससे -3.0 ° सेल्सियस) रहेगा।

अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा और बाद के 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी तथा पहले सप्ताह के पहले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी भारत में तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी भारत में न्‍यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

कुल मिलाकर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश स्‍थानों में सामान्य न्‍यूनतम तापमान 2 से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा।