COVID-19

देश में कोरोनावायरस (COVID-19) के 206 सकारात्मक मामलों की पुष्टि

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने शुक्रवार को  देश में कोरोनावायरस (COVID-19) के 206 सकारात्मक मामलों की पुष्टि की है।

एक रिपोर्ट जारी करते हुए ICMR ने कहा है कि 20 मार्च, सुबह 10 बजे तक COVID 19 के लिए 13,486 व्यक्तियों के नमूनों का परीक्षण किया गया।

भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के कारण 4 लोगों की मौत हुई है वहीं दुनियाभर में  मरने वालों की संख्या दस हज़ार के पार चली गई है।

दुनिया भर में  COVID-19 ने  234,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस (COVID-19) देश के 20 राज्यों में पहुँच चुका है।

ऐसी स्थिति में लोगों को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गुरूवार के संदेश को समझ कर उनकी बातों पर गौर करके घरों में ही रहना चाहिए और सरकार द्वारा बताये गए बचाव के उपाय करने चाहिए।

लोगों को रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे के बीच घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए संकल्प लेकर एक आत्म कर्फ्यू का पालन करना चाहिए।

स्कूलों और रेस्तरांओं को बंद करने के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में मॉल बंद करने के आदेश दिए हैं।

किराने, फार्मेसी और सब्जी की दुकानों को छूट दी गई है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने दी मुंबई की ट्रेनों को बंद करने की चेतावनी

मुंबई में शुक्रवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने चेतावनी दी कि अगर भीड़ को नियंत्रित नहीं किया गया तो राज्य सरकार मुंबई लाइफलाइन को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएगी।

उन्होंने कहा, “अगले 48 घंटों में भीड़ की निगरानी के बाद निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा लोगों को घर पर रहना चाहिए।

जयपुर में अधिकारियों के अनुसार राजस्थान के पहले कोरोनावायरस रोगी एक इतालवी पर्यटक की शुक्रवार को मौत हो गई।