Category Archives: समाचार

Naidu

योग जैसी प्राचीन वैज्ञानिक प्रणाली को धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा है कि कुछ लोगो द्वारा योग जैसी प्राचीन वैज्ञानिक प्रणाली को धर्म से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। वेंकैया नायडू ने आज मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि योग का प्राचीन विज्ञान भारत का आधुनिक विश्व को अमूल्य उपहार है।…

Swara Bhaskar, Jay Bhanushali

स्वरा भास्कर की फिल्म ‘सुसाइड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’ लॉस एंजिल्स में

बॉलीवुड सितारे स्वरा भास्कर  और  जय भानुशाली की बड़ी लघु फिल्म ‘सुसाइड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड’,  प्रतिष्ठित लॉस एंजिल्स फिल्म अवॉर्ड्स के लिए आधिकारिक रूप से चयन की गई है। स्वरा भास्कर के लिए  ‘वीर दी वेडिंग’ की सफलता के बाद, यह जश्न मनाने का एक और मौका है। शैलेन वी वैद…

Yoga Shivir

योग एवं ध्यान शिविर के पहले दिन रामदेव ने कराया योगभ्यास

राज्य सरकार और पंतजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को कोटा जिले के आरएसी ग्राउंड में योग एवं ध्यान शिविर के पहले दिन  स्वामी रामदेव द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में विशाल जनसमूह ने योगाभ्यास किया। स्वामी रामदेव द्वारा सूक्ष्म यौगिक क्रियाएं, विभिन्न…

Goyal and Bohra

अरावली एक्सप्रेस अब अमरापुर एक्सप्रेस के नाम से चलेगी

जयपुर से मुंबई के बीच चलने वाली अरावली एक्सप्रेस अब अमरापुर एक्सप्रेस के नाम से संचालित होगी। रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर अरावली एक्सप्रेस का नाम परिवर्तित कर अमरापुर एक्सप्रेस कर दिया है। अब यह ट्रेन अमरापुर एक्सप्रेस के नाम से जानी जायेगी। जयपुर स्थित अमरापुर स्थान सिंधी समाज…

Kovinf

अच्‍छे और बुरे आतंकियों के बीच अंतर न करे : कोविंद

भारत और यूरोप को पूरे विश्‍व से यह आग्रह करना चाहिए कि वह अच्‍छे और बुरे आतंकियों के बीच अंतर न करे। यह विचार  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को एथेंस में ‘बदलते विश्व में भारत और यूरोप’ विषय पर राजनयिकों, नीति निर्माताओं और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए व्यक्त…

Ram Madhav

जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार टूटी, राष्ट्रपति शासन की मांग

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-टीडीपी की सरकार टूट गई। राज्य के हालात को देखते हुए  वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। भाजपा के महासचिव राम माधव ने मंगलवार दोपहर मीडिया को जानकारी दी कि जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार को आगे चलाना संभव नहीं होगा। भाजपा द्वारा सरकार से समर्थन लेने…

Vajpeyee ji

अटल जी को देखने उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू एम्स गए

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार होरहा है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू सोमवार को अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में एम्स गए और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। नायडू ने अस्पताल में वाजपेयी जी के परिवार के सदस्यों…

Praeap Jayani Banner

महाराणा प्रताप जयन्ती पर हल्दीघाटी में मेला

महाराणा प्रताप जयन्ती पर हल्दीघाटी में तीन दिवसीय मेला रविवार को भी जारी रहा। सोमवार को मेले का समापन होगा। महाराणा प्रताप की 478 वी जयन्ती के अवसर पर  प्रताप की रणभूमि हल्दीघाटी के शाहीबाग में खमनोर पंचायत समिति के तत्वाधान में तीन दिवसीय परंपरागत मेला शनिवार से शुरू हुआ।…

MoU for air ambulance service signed

हिमाचल प्रदेश में निःशुल्क हवाई एम्बुलेंस सेवा

हिमाचल प्रदेश के निवासी अब  उपचार के लिए निःशुल्क हवाई एम्बुलेंस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। दूसरी ओर दुर्गम इलाकों में रहने वाले गंभीर रूप से बीमार लोगों को आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा। सरकार ने निःशुल्क हवाई एम्बुलेंस सेवा के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।…

Search

कश्मीर में आतंक के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों को निर्देश

केन्द्र सरकार ने जम्मू- कश्मीर में आतंक को समाप्त करने के लिए जोरदार अभियान चलाने का फैसला किया है तथा  सुरक्षा बलों और सेना को निर्देश दे दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में रमज़ान की शुरुआत में एकतरफा घोषित संघर्ष विराम को पुनः शुरू करने का फैसला किया…

Modi

कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर मोदी ने की सिंह के साथ बैठक

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार रात नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की स्थिति पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की और रमजान के पवित्र महीने के दौरान सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की। माना जाता है कि गृह मंत्री ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा की स्थिति…

Shujaat Bukhari

शुजात बुखारी की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व उप महानिरीक्षक(केंद्रीय कश्मीर रेंज) वीके विरडी करेंगे। इंस्पेक्टर जनरल (कश्मीर) प्रकाश पनी ने श्रीनगर में मीडिया के लोगों से कहा कि पुलिस ने बुखारी की…

Thakur

छात्रों का नाम स्कूल के डिस्प्ले बोर्ड पर अकिंत होगा

हिमाचल प्रदेश में राजकीय पाठशालाओं से उत्तीर्ण हुए उन विद्यार्थियों का नाम सम्बन्धित पाठशाला के डिस्प्ले बोर्ड परअकिंत किया जाएगा,  जिन्होंन अपने जीवन में पहचान बनाई हैे । ऐसे विद्यार्थियों को ‘स्वर्णिम हिमाचल दृष्टि पत्र’ के अनुरूप ‘अखण्ड शिक्षा ज्योति’, ‘मेरे स्कूल से निकले मोती’  जैसे वाक्यों से संबोधित किया…

Mukesh Khanna, Rahul Roy

कॉमेडी फ़िल्म ‘भागते रहो’ का मोशन पोस्टर और ट्रेलर लांच

इन दिनों कॉमेडी ​फ़िल्मों का ज़ोर है। हर निर्माता की कोशिश रहती है कि उनकी फ़िल्म दर्शकों का फुल एंटरटेन्मेंट करे, जिसके लिए निर्माता कॉमेडी ज़ोनर को सेफ मानते हैं। वैसे भी आज की भागदौड़ और तनावभरी ज़िंदगी में हर शख्स हंसी के कुछ लम्हों को जीना चाहता है इसलिए…

Funral Ramniwas Yadav ASI BSF

जम्मू कश्मीर सीमा पर शहीद एएसआई यादव की अन्त्येष्टि

जम्मू कश्मीर के सांबा सैक्टर की चमलियाल पोेस्ट पर शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के एएसआई रामनिवास यादव की गुरूवार को सीकर जिले मेें उनके पैतृक गांव बाला वाली ढाणी डाबला नीमकाथाना में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ गुरूवार को अन्त्येष्टि की गई।  यादव के बडे बेटे संदीप ने मुखाग्नि…

Kalyan Singh

राजस्थान के राज्यपाल ने  गार्ड आॅफ आॅनर पर विराम लगाया

राजस्थान के राज्यपाल ने  गार्ड आॅफ आॅनर पर विराम लगाया।  राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि गार्ड आॅफ आॅनर के प्रावधान उनके लिए नहीं किये जाएं। उन्होंने इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। राज्यपाल सिंह की ओर से राज्य सरकार को इस आशय का…

Naya Raipur

नया रायपुर में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण

नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के मुख्यालय भवन में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  गुरूवार को  नया रायपुर शहर में एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केन्द्र का लोकार्पण किया। इस केन्द्र में स्मार्ट सिटी के रूप में तेज गति से विकसित हो रहे नया रायपुर शहर में बिजली, पानी, सड़क, संचार और…

Vajpeyee ji

वाजपेयी को नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती कराया गया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी  सोमवार को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य का  हालचाल जानने के लिए नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गए। वाजपेयी को आज सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को डॉक्टरों की सलाह के अनुसार…

Child marriage

बाल विवाह शून्य कराया और स्वावलंबी बनी गिरिजा और मीना

मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के सकारात्मक प्रभाव समाज में दिखने लगे हैं। बाल-विवाह के खिलाफ बेटियाँ सजग हो गई हैं। प्रशासनिक सहयोग के फलस्वरूप बेटियों के हौसलों को नई ऊर्जा मिली है। मंदसौर जिले कि गलियाखेड़ी निवासी गिरिजा बैरागी और निम्बोद की ललिता मीना ने अपने बाल विवाह को…

Rail Maddad App

‘रेल मदद’ एप से आपका रेल सफर होगा और आसान

सरकार अब आपका रेल सफर और आसान करने जारही है, चाहे रेलें समय पर चलें, न चलें। खैर छोड़िए नेगेटिव बातों को और जल्दी से एप डाउनलोड करिये। ये एप है ‘रेल मदद’। इससे आपका रेल सफर और आसान होगा और शिकायतें तत्काल सुनी जाएंगी। यह एप यात्रियों की शिकायतों…