Category Archives: समाचार

विनोद खन्ना को मरणोपरांत दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता स्व. विनोद खन्ना को उनकी मृत्यु के बाद भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के’  पुरस्कार प्रदान किया गया है। कैंसर से जूझते हुए 70 साल की उम्र में अभिनेता विनोद खन्ना का पिछले साल 27 अप्रैल को निधन हो गया था। 65 वें राष्ट्रीय…

Petrol pump

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और खाना बनाने की गैस के दाम बढ़े

एक ओर बढ़ती हुर्द  गर्मी की मार और दूसरी ओर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और घरेलू पीएनजी (खाना बनाने की गैस ) के बढ़े हुए दामों ने आम जन को पसीने में नहाने को विवश कर दिया। पेट्रोल की कीमत रविवार को 73 रुपये 73 पैसे प्रति लीटर के चार साल…

aadhaar

आधार जोड़ने के लिए समय सीमा  30 जून तक बढ़ी

कल्याणकारी योजनाओं के साथ आधार जोड़ने के लिए सरकार चौथी बारसमय सीमा  30 जून तक बढ़ा दी है। इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सीबीडीटी ने कल…

Graphic

उत्तर प्रदेश में टेरर फण्डिंग के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराने और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े होने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। आकाशचाणी के अनुसार रविवार को लखनऊ में एटीएस आईजी असीम अरुण ने बताया कि इन लोगों को शनिवार को गोरखपुर,…

Shaheed

प्रधान मंत्री ने भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 मार्च, 2018 को शहीदी दिपस के दिन भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हर भारतीय को गर्व है कि इन तीन महान पुरुषों ने दूसरों को स्वतंत्रता और गरिमा का जीवन जीने के लिए अपना…

Hospital

देश के हर कोने में मिलेगा आयुष्मान भारत का लाभ

केंद्र सरकार द्वारा 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिए प्रायोजित ‘आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन’ (एनएचपीएम)  योजना का लाभ देश के किसी भी कोने में प्राप्त किया जा सकता है। इस योजना में पहले दिन से ही पूर्व मौजूद शर्तों को कवर किया जाएगा। अस्पताल जाने…

Parliament

सात राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों के लिए मतदान 23 मार्च को

सात राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों के लिए मतदान शुक्रवार 23 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। जिन राज्यों में चुनाव होरहे हैं वे हैं उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और केरल। मतदान समाप्त होने के बाद…

Delhi Roads

दिल्ली की सभी सड़कें अक्टूबर 2018 तक चकाचक होजाएंगी

दिल्ली की सभी सड़कें अक्टूबर 2018 तक चकाचक होजाएंगी या उन्हें पक्का बनाकर और मरम्मत आदि करके उन्हें सुगम बना दिया जाएगा।  यह भरोसा केन्द्र सरकार ने दिलाया है। केन्द्र सरकार ने निर्णय लिया है कि  दिल्ली शहर की सभी सड़कों का कायाकल्प किया जाए जहां सड़कें कच्ची हैं उन्हें पक्का बनाया…

Shiv Mandir Deoghar

झारखंड के देवघर जिले में प्‍लास्टिक पार्क की स्‍थापना को मंजूरी

भारत सरकार ने मंगलवार को झारखंड के देवघर जिले में एक प्‍लास्टिक पार्क की स्‍थापना को मंजूरी दी है। इस परियोजना की स्‍थापना 150 एकड़ क्षेत्र में 120 करोड़ रुपये की लागत से की जाएगी और इसमें अनेक पॉलिमर उत्‍पाद तैयार किए जाएंगे, जिनमें बुनी हुई बोरियां, मॉल्‍डेड फर्नीचर, पानी…

Naidu

कला जैसे ललित तत्व नहीं हों तो जीवन अधूरा है

अगर हमारे पास ज्ञान, संगीत, नृत्य, पेंटिंग, मूर्तिकला एवं शिल्प जैसे ललित तत्व नहीं हों तो हमारा जीवन अधूरा है। यह बात शनिवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने कही। वह चेन्नई में श्रीमती डी के पट्टाम्मल के शताब्दी समारोहों का उद्घाटन करने के बाद जनसमूह को संबोधित कर रहे…

encroachment

जयपुर में विद्यालय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को झोटवाड़ा बैनाड पर स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय बोयतावाला की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। उपखण्ड अधिकारी जयुपर प्रथम आशीष कुमार ने बताया कि विद्यालय की इस भूमि पर पिछले 25 वर्ष से लालचंद, सूरजमल ने बाउंड्री व दुकाने बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।…

Raghuvar Das

झारखण्ड में मेडिकल कॉलेज खोलने पर 20 से 30 करोड़ रु अनुदान

कोई संस्थान अगर  झारखंड  में मेडिकल कॉलेज खोलना चाहता है तो 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज खोलने पर सरकार 20 करोड़ रूपये अनुदान देगी। 100 सीटों वाले कॉलेज पर 30 करोड़ अनुदान देगी। ये अनुदान राशि किस्तों में दी जाएगी। यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अस्पताल…

D.K. Sikri

पहली बार अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क सम्मेलन 21 मार्च से

भारत अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क 2018 के 17वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 21 मार्च से 23 मार्च, 2018 तक करेगा। प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह सिकरी ने कहा कि 2009 में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा नेटवर्क (आईसीएन) में शामिल होने के बाद…

Pradeep Sardana

श्रीदेवी के प्रसारण पर प्रदीप सरदाना ने रचा इतिहास

जाने माने वरिष्ठ पत्रकार,फिल्म समीक्षक और टीवी पेनेलिस्ट प्रदीप सरदाना ने सुप्रसिद्द फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर हुए प्रसारण के दौरान न्यूज़ चैनल्स पर 4 दिनों में 50 घंटे लाइव रहकर एक नया इतिहास रच दिया है। बड़ी बात यह भी है कि श्रीदेवी के निधन के बाद न्यूज़ चैनल्स…

Voting Bihar

बिहार में आरजेडी ने अररिया लोकसभा उपचुनाव जीता

बिहार में आरजेडी ने अररिया लोकसभा उपचुनाव जीत लिया। आरजेडी उम्मीदवार सरफराज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को 57 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने भभुआ विधानसभा सीट जीती जबकि आरजेडी ने जहांनाबाद सीट पर कब्जा कर…

Akhilesh Yadav Samajwadi Party

फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी ने जीती

उत्तर प्रदेश  में  फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी ने  जीत ली । भाजपा के लिए यह एक चौंका देने वाली हार है। प्रारंभिक सूचनाओं के अनुसार समाजवादी पार्टी ने  फूलपुर  में 59,000 मतों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी को हराया है। बिहार में भी आरजेडी ने अररिया लोकसभा उप.चुनाव…

Supriya Jatav

कराते अकादमी की सुप्रिया जाटव ने देश को दिलाया स्वर्ण पदक

मध्यप्रदेश राज्य कराते अकादमी की सुप्रिया जाटव ने 9वीं साइलेन्ट नाइट एशिया कप कराते चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मलेशिया के क्वालालम्पुर में 10-11 मार्च को आयोजित इस प्रतियोगिता में सुप्रिया जाटव ने 50-55 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत कुमीते स्पर्धा की एशियन…

Modi ODF

खुले में शौच योेजना के लिए जिला स्‍तर पर दल गठित किए जाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्यों से आग्रह किया है कि खुले में शौच योेजना के तहत किये जारहे कार्यों  की प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्‍तर पर दल गठित किए जाने चाहिए। मोदी ने कहा कि इस मिशन को जन आंदोलन में बदलने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्‍होंने…

Jinping

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जीवन पर्यंत राष्ट्रपति बने रहेंगे

चीन के राष्ट्रपति  64 वर्षीय शी जिनपिंग अब जीवन पर्यंत राष्ट्रपति बने रहेंगे। चीन की संसद ने रविवार को राष्ट्रपति के लिए दशकों पुरानी दो अवधि की सीमा को समाप्त कर दिया।  अब शी जिनपिंग को जीवनभर के लिए देश के नेता के रूप में रहने की मंजूरी मिल गई…

CCTV cameras for the safety of girls in educational institutions

हरियाणा के सभी शहरों में सरकार सीसीटीवी कैमरे लगायेगी

हरियाणा सरकार द्वारा सभी शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, प्रदेश की सभी नगरपालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों में पीली सीएफएल की जगह एलईडी लाईटें लगाए जाएंगी तथा इस कार्य पर 100 करोड़ रूपये की लागत आएगी। यह जानकारी चण्डीगढ़ शनिवार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती…