COVID-19

 देश में COVID-19 मामलों की संख्या 34 हजार 901, मरने वालों की संख्या 1154

COVID-19 updates:   देश में COVID-19 मामलों की संख्या 34 हजार 901  हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1154 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 01 मई,2020 को सुबह 9 बजकर 01 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस (COVID-19) से संकमित हुए  24 हजार 670 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है।  हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर, ओडिशा, राजस्‍थान, तमिलनाडु और पंजाब में संक्रमित लोगों के दोगुना होने की दर राष्‍ट्रीय औसत से ज्‍यादा है।

कर्नाटक, लद्दाख, हरियाणा, उत्‍तराखंड और केरल में यह औसत 20 से 40 दिन के बीच है।

असम, तेलंगाना, छत्‍तीसगढ़ और हरियाणा में संक्रमित लोगों की दोगुने होने की दर 40 दिन से अधिक है।

कोविड-19 (COVID-19) महामारी से मृत्‍यु दर 3.2% है और मृतकों में 78 % लोग किसी अन्‍य बीमारी से भी पीडि़त हैं।

अभी तक देश में 9074 व्‍यक्ति कोविड-19 बीमारी से उभर चुके हैं जो कुल मामलों का 25.19 प्रतिशत से अधिक है।

सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 1773  है जबकि दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहाँ 1258 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद  दिल्ली में 1094 लोग रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8266  है, जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

301 मई,2020 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में  COVID-19 के कुल एक्टिव (जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है) मामले है  :

महाराष्ट्र           8266

दिल्ली                2362

राजस्थान          1631

उत्तर प्रदेश        1602

गुजरात              3568

पश्चिम बंगाल      623

पंजाब                    356

मध्यप्रदेश         2006

केरल                     111

कर्नाटक              565

हरियाणा            100

बिहार                 339

जम्मू कश्मीर   390

आंध्र प्रदेश        1051

अण्डमान निकोबार 17

उत्तराखण्ड         21

झारखण्ड            88