COVID-19

देश में COVID-19 संक्रमित की संख्या 107 हुई, सबसे अधिक 31 महाराष्ट्र में

देश में COVID-19 के कुल 23 ताजा मामलों के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 107 हो गई है।

नए मामलों में से 17 पुष्ट मामले महाराष्ट्र से, 3 केरल से, 2 तेलंगाना से और एक राजस्थान से सामने आया है।

अब तक सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या 31 महाराष्ट्र (Maharashtra) में है।

कुल संक्रमित लोगों में से अब तक नौ रोगियों को छुट्टी दे दी गई और दो व्यक्तियों की मौत होगई।

नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने कहा कि सरकार ने भारतीय नागरिकों का नाॅवेल कोरोनोवायरस (COVID-19) के लिए नि:शुल्क पहला परीक्षण और दूसरा पुष्टि परीक्षण भी किया है।

विशेष सचिव ने बताया कि एम्स नई दिल्ली में चौबीसों घंटे एक COVID-19  समर्पित हेल्पलाइन की स्थापना की गई है, जिसे डॉक्टरों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा पर्याप्त परीक्षण क्षमता उपलब्ध है और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए 80.56 लाख अतिरिक्त एन -95 मास्क और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए आदेश दिए गए हैं।

कुमार ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक मरीज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसका नमूना लिया गया और कल उसकी मौत हो गई। उसका COVID-19 के लिए नकारात्मक परीक्षण हुआ था।