COVID-19

COVID-19 updates: संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27593, मौत हुई 880 की

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 26 अप्रैल,2020 को रात 10 बजकर 12 मिनट पर  जारी आंकड़ों के अनुसार देश में रविवार को 1301 लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संकमित हुए हैं।

ताज़ा जानकारी के अनुसार रविवार को  देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27,  593  हो गई है  और 880 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस (COVID-19) का इलाज कराने के बाद ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 6515 हो गया है। सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 1188  है जबकि दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहाँ 1020 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद  दिल्ली में 869 लोग रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 8048  पार कर गई है।

आज संक्रमित होने वाले सबसे अधिक  संख्या 440 महाराष्ट्र  में हैं। वहाँ  342 की मौत हो गई है।

राजस्थान में आज 102 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां कुल आंकड़ा 2186 हो गया है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

रविवार रात स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों COVID-19 के कुल कंफर्म मामले :

राजस्थान          2185

गुजरात               3301

पश्चिम बंगाल      611

पंजाब                     322

मध्यप्रदेश          2090

केरल                      469

कर्नाटक               503

हरियाणा            296

बिहार                  274

आंध्र प्रदेश        1097

अण्डमान निकोबार 33

देश में कोविड-19 की स्थिति की ताजा जानकारी देते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा “आज 283 जिलों में कोविड-19 का कोई भी मामला सामने नहीं आया।

पिछले 7 दिनों में 64 जिलों में कोई नया मामला सामने नहीं आया।

पिछले 14 दिनों के दौरान 48 जिलों में किसी नए मामले का पता नहीं चला, पिछले 21 दिन से 33 जिलों में नए मामले की खबर नहीं मिली।

पिछले 28 दिन में 18 जिलों में किसी नए मामले की जानकारी नहीं मिली”