covid-19

covid-19 updates: दिल्ली में तेजी से सुधर रहे हैं हालात

covid-19 updates:  दिल्ली में भी हालात तेजी से सुधर रहे हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना (covid-19) के 51 नए मामले सामने आए और एक भी मौत नहीं हुई है।

बीते 24 घंटे में  भारत में कोरोना (corona India) के 38,319 नए मामले सामने आए हैं और 501 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 18 जुलाई,2021 को अपराह्न 11ः57 पर जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (covid-19) के भारत में सबसे अधिक 13,956 नए मामले केरल (Kerala) से आए हैं और वहां अब तक 31,60,937 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

बीते 24 घंटेे में देश के 9 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कोरोना से मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

कोरोना (covid-19) के तमिलनाडु में 2,079 नए मामले सामने आए हैं और मरने वाले की संख्या बीते 24 घंटे में 29 रही है।

कोरोना (covid-19) से महाराष्ट्र (Maharashtra) में बीते 24 घंटे में 9,000 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 180 रही है।

महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस से 1,27,031 लोग मारे जा चुके हैं और कुल 62,14,190 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। महाराष्ट्र में इस समय सक्रिय मामले 1,03,486 हैं।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में 25 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में भी मामलों में तेजी से गिरावट आई वहां बीते 24 घंटे में 26 मामले सामने आए और केवल 1 की मौत हुई है।

देश में अब तक 40 करोड 49 लाख 31 हजार 715 लोगों के टीके लग चुके हैं। याद रहे भारत की कुल आबादी लगभग 137 करोड है।

देश में समय सक्रिय मामलों की संख्या 4,16,333 है और स्वस्थ होने वालों की तादाद 3,03,00,762 है। बीते 24 घंटे में 38,521 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना के ताजा आंकड़े देखने के लिए कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें :

https://www.covid19india.org/