covid-19 updates: देश के 4 राज्यों में तीन चौथाई से अधिक मामले

covid-19 updates: देश के 4 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या देश में कुल संक्रमित होने वालों के मुकाबले तीन चौथाई से अधिक है।

इन राज्यों में बीते 24 घंटे में कुल 10,325 मामले सामने आए हैं  वहीं देश में कुल 12,339 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

बीते 24 घंटे में भारत में दो दिन बाद कोरोना (covid-19) के मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई और  12,539 तक पहुंच गए हैं तथा मृतकों की संख्या 110 रही है ।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 11 फरवरी पूर्वान्ह 2ः46 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 1 करोड़ 8 लाख 71 हज़ार 60 तक पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या 1,55,399 है।

देश में आज मामले सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,39,441 है और स्वस्थ होने वाले 1,05,71,629 हैं।

बीते 24 घंटे में देश में 11,796 लोग स्वस्थ हुए हैं जो इस अवधि में संक्रमित होने वालों की संख्या से कम है।

वैक्सीन की बात करें तो अब तक देश भर में 66.11 लाख से अधिक लोगों के वैक्सीन लग चुकी है।

भारत में कोरोना (corona in India) के प्रसार की बात करें तो सबसे अधिक मामले केरल से ही आ रहे हैं जहां बीते 24 घंटे में 5980 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं महाराष्ट्र में भी यह संख्या बढ़कर 3451 हो गई है।

बीते 24 घंटे में ही कर्नाटक में जहां 415 लोग संक्रमित हुए वहीं तमिलनाडु में इनकी संख्या 479 रही है।

बीते 24 घंटे में जिन राज्यों में 10 से अधिक मौतें हुई हैं उनमें महाराष्ट्र 30, केरल 18 और पंजाब 14 है।

जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है वे हैं ओडिशा, हरियाणा, गुजरात, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, लद्दाख, सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, मिजोरम, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव तथा लक्षद्वीप।

भारत में 9 फरवरी तक कोराना के 20 करोड़ 33 लाख 24 हजार 655 परीक्षण किए जा चुके हैं।

नीचे की तालिका में राज्यों के ताजा आंकड़े देखें:

covid-19