COVID-19

COVID-19 updates: देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 18,52,156

COVID-19 updates :  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार रात्रि 9ः41 पर जारी बुलेटिन के अनुसार देश में कोरोना (COVID-19) के मरीजों की संख्या 18,52,156 हो गई है।

सोमवार को पिछले 24 घंटों में 47,313 लोग संक्रमित हुए हैं, इनमें सबसे अधिक संख्या 8,968 महाराष्ट्र में है।

आज भारत में कोरोना (Corona in India) से मरने वालों की संख्या 804 रही है।

अन्य राज्यों में 24 घंटों में कोरोना (COVID-19) से संक्रमित होने वालों की संख्या इस प्रकार है :
तमिलनाडु 5609
आंध्र प्रदेश 7822
कर्नाटक 4752
दिल्ली 805
उत्तर प्रदेश 4441
पश्चिम बंगाल 2716
तेलंगाना 983
गुजरात 1009
बिहार 2297
राजस्थान 1145
हरियाणा 654
उड़ीसा 1384
मध्य प्रदेश 750
केरल 961
जम्मू कश्मीर 590
पंजाब 674
झारखंड 323
छत्तीसगढ़ 192
उत्तराखंड 207
गोवा 286
पुदुच्चेरी 176
मणिपुर 89
हिमाचल प्रदेश 22
नागालैंड 194
लद्दाख 19
दादरा और नगर हवेली 35
चंडीगढ़ 43
मेघालय 28
अंडमान निकोबार 96
सिक्किम 30
मिजोरम 13

देश में अब तक  2,02,02,858 लोगों का परीक्षण किया जा चुका है।