COVID-19 updates: भारत में कोरोना के मामले 35 लाख से अधिक

COVID-19 updates: भारत में कोरोना (COVID-19)  के मामले 35 लाख से अधिक हो गये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 अगस्त को दिन में 3ः26 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अब देश में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 35,46,794 हो गई।

भारत में कोरोनावायरस  (Coronavirus in India)  से 63,690 लोगों की मौत हो चुकी है और 27,15,127 लोग अस्पतालों से इलाज कराकर स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

इस समय देश के अस्पतालों में 7,67,390 लोग इलाज करा रहे हैं।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना (COVID-19) संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र देश का नंबर वन बना हुआ है और वहां कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 7,64,281 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक संख्या में कोरोना (COVID-19) के मामले पुणे में हैं जहां 1,69,448 लोग संक्रमित है। दूसरे स्थान पर मुंबई है जहां 1,43,389 लोग संक्रमित हुए हैं। महाराष्ट्र में 24,,103 लोगों की मौत हो चुकी है।

तमिलनाडु में 4,15,590 लोग कोरोना से संक्रमित है और यहां 7137 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस राज्य में चेन्नई सबसे अधिक प्रभावित शहर है जहां 1,33,173 लोग कोरोनावायरस में संक्रमित हो चुके हैं। वहां 2709 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंध्र प्रदेश में कोविड.-19 से 4,14,164 लोग संक्रमित हुए हैं। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में 56,930 लोग संक्रमित हो चुके हैं और यहां 378 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में अब तक कोरोना (COVID-19) के 3,27,076 पुष्ट मामले सामने आये हैं। यहां 5483 लोगों की मौत हो चुकी है।

कर्नाटक में बेंगलुरु शहर सबसे अधिक कोविड.19 प्रभावित है तथा 1,24,442 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। यहां पर मरने वालों की संख्या 1911 तक पहुँच चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 2,19,457 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस राज्य में 3356 लोगों की मौत हो चुकी है।

30 अगस्त,2020  दोपहर 3ः26 बजे तक एक लाख से अधिक कोरोना (COVID-19)   संक्रमित वाले राज्य हैं :

COVID-19