COVID-19

COVID-19 updates : कुल 14,229 मामले, 2,006 रिकवर कर चुके

COVID-19 updates :  17 अप्रैल, 2020 को रात 09:52 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) के कुल 14,229 मामले सामने आए हैं।

इनमें इस समय COVID-19  संक्रमित (Active) की संख्या 11,744 हो गई है जबकि 2,006 रिकवर कर चुके हैं और 479 लोगों की मौत हो चुकी है।

आज शुक्रवार को एक दिन में  COVID-19 के 797 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है किंतु 238 लोग ठीक भी हो चुके है।

COVID-19 के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें पश्चिम बंगाल में 24,  उत्तराखण्ड में 3, उत्तर प्रदेश में 44, तेलंगाना में 66, तमिलनाडु में 56, राजस्थान में 98, पंजाब में 14, मध्यप्रदेश में 146, केरल में 1, कर्नाटका में 44, झारखंड में 3,  जम्मू कश्मीर में 14, हरियाणा में 8, गुजरात में 170, दिल्ली में 67, और आंध्र प्रदेश में  38 हैं।

आज सबसे अधिक 14 मौतें मध्य प्रदेश में हुई हैं। आज जहाँ प्रदेश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इन्दौर में कोरोना प्रभावित पाजिटिव 35 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं ।

सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि  लॉकडाउन से पहले भारत में 3 दिन में मामले दोगुने हो रहे थे।

पिछले सात दिन में 6.2 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। 19 राज्य/संघ शासित क्षेत्रों (केरल, उत्तराखंड, हरियाणा, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पुडुचेरी, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, असम त्रिपुरा) में वर्तमान में मामले दोगुने होने की दर ज्यादा दिख रही है, जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में बेहतर है। इससे प्रदर्शित होता है कि इन स्थानों पर मामले बढ़ने की गति काफी हद तक कम हो गई है।

1 अप्रैल, 2020 के बाद से औसत वृद्धि दर 1.2 है, जबकि इससे पहले के दो सप्ताह (15 मार्च से 31 मार्च तक) में यह 2.1 थी। इससे वृद्धि दर में 40 प्रतिशत (2.1-1.2)/2.1 की गिरावट जाहिर होती है।