covid-19

COVID-19 updates : भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 8,64,323

COVID-19 updates : भारत में कोरोना (COVID-19) के मरीजों की संख्या 8,64,323 हो  गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 12 जुलाई को शाम 07:05 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में  कोरोनावायरस (COVID-19) से संक्रमित 2,96,306 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और 5,44,699 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

भारत में अब तक कोरोनावायरस (COVID-19 in India) से मरने वालों की संख्या 22,237 हो गई है।

कोरोना से की सबसे अधिक संक्रमित लोगों की संख्या महाराष्ट्र (Maharashtra) में है जहाँ अब तक कुल 256427 लोग संक्रमित हो चुके हैं किन्तु 1,40,325 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में भारत में 7827 लोग संक्रमित हुए हैं और 24 घंटों में महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या 173 है जबकि 3340 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए ह।

दिल्ली (Delhi) में अब तक 112494 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। पिछले चैबीस घंटों में दिल्ली में 1573 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 2270 लोग अस्पताल से इलाज कराकर स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। दिल्ली में 24 घंटे में 37 लोगों की मौत हुई है।

दोपहर 03ः20 पर जारी सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि चौतरफा प्रयासों के कारण ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं, इसलिए ठीक होने वाले मामलों की संख्या, सक्रिय मामलों से 2,42,362 से ज्यादा हो चुकी हैं। सभी 2,92,258 सक्रिय मामलों को चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत रखा गया है।

कोविड-19(COVID-19)  से ​​प्रभावितों लोगों को चिकित्सा निगरानी प्रदान करने के लिए, वर्तमान स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में 1,370 समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच), 3,062 समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र (डीसीएचसी), और 10,334 कोविड देखभाल केंद्र (सीसीसी) शामिल हैं।

इन सुविधा केंद्रों का संचालन सफलतापूर्वक करने के लिए, केंद्र द्वारा अब तक 122.36 लाख पीपीई किट, 223.33 लाख एन95 मास्क उपलब्ध कराए गए हैं, और 21,685 वेंटिलेटर विभिन्न राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय संस्थानों में वितरित किए गए हैं।

कोविड-19 की जांच के लिए सभी बाधाओं को दूर करने और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा जांच की सुविधा को निरंतर व्यापक बनाने जैसे सुधारात्मक कारकों के कारण, प्रत्येक दिन नमूनों की जांच में निरंतर वृद्धि हो रही है; पिछले 24 घंटों के दौरान 2,80,151 नमूनों की जांच की गई है।

अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,15,87,153 हो चुकी है। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप, वर्तमान में भारत में प्रति दस लाख पर परीक्षण दर 8396.4 हो चुकी है।

जांच की संख्या में हुई प्रगतिशील वृद्धि का एक महत्वपूर्ण कारक, देशव्यापी नैदानिक प्रयोगशाला नेटवर्क में होने वाला निरंतर विस्तार है, जिसमें वर्तमान समय में सरकारी क्षेत्र की 850 प्रयोगशालाएं और निजी क्षेत्र की 344 प्रयोगशालाएं (कुल 1194 प्रयोगशालाएं) हैं। इनमें शामिल हैं:

  • रियल-टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 624 (सरकारी: 388+ निजी: 236)
  • ट्रू एनएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 472 (सरकारी: 427+ निजी: 45)
  • सीबी नाट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 98 (सरकारी: 35+ निजी: 63)

कोविड-19 (COVID-19) से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों और सलाहों के बारे में सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को technicalquery.covid19@gov.in पर और अन्य प्रश्नों को ncov2019@gov.in पर ई-मेल और @CovidIndiaSeva पर ट्वीट पूछा जा सकता है।

कोविड-19 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर- : +91-11-23978046 or 1075 (टोल फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।