COVID-19

COVID-19 updates: देश में COVID-19 मामलों की संख्या 31 हजार 587

COVID-19 updates:   देश में COVID-19 मामलों की संख्या 31 हजार 587 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1010 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में कहा गया है, सक्रिय COVID-19 मामलों की संख्या 22 हजार 772 थी। सात हजार 805 लोगों को ठीक किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई और एक पलायन कर गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 29 अप्रैल,2020  की दोपहर 1 बजकर 22 मिनट पर जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 227  लोग कोरोनावायरस (COVID-19) से संकमित हुए हैं।

 

सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में 1388  है जबकि दूसरा स्थान तमिलनाडु का है जहाँ 1128 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद  दिल्ली में 1078 लोग रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 9318  पार कर गई है।

राजस्थान में आज 19 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां कुल आंकड़ा 2383 हो गया है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

29  अप्रैल, 2020 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दोपहर जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में  COVID-19 के कुल एक्टिव मामले है  :

महाराष्ट्र            7530

दिल्ली                2182

राजस्थान          1550

उत्तर प्रदेश        1557

गुजरात              3159

पश्चिम बंगाल      584

पंजाब                    222

मध्यप्रदेश         1986

केरल                      123

कर्नाटक              297

हरियाणा            81

बिहार                 300

जम्मू कश्मीर   381

आंध्र प्रदेश        1014

अण्डमान निकोबार 18

उत्तराखण्ड         20

झारखण्ड             83

 स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, पिछले 28 दिनों में 17 जिलों से  कोई भी नए मामले सामने नहीं आए।
उन्होंने कहा, डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों से पता चलता है कि 20 देशों की संयुक्त जनसंख्या जहां अधिकतम मामले पाए गए हैं, वे भारत की जनसंख्या के लगभग समान हैं और इन देशों ने मिलकर भारत में रिपोर्ट किए गए मामलों की संख्या 84 गुना बताई है।