COVID-19

COVID-19 updates: संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23 हजार 140 पार

COVID-19 updates:  शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2020   दिन में 10 बजकर 17 मिनट पर  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़़ों के अनुसार देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23 हजार 140 पार कर गई है और 723 की मृत्यु हो गई है।

आज देश में COVID-19 कुल 101 नये मामले सामने आये हैं, इनमें  सबसे अधिक 58 नये मामले पश्चिम बंगाल से हैं। यहाँ संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा 514 पार कर गया है।

सरकार द्वारा सुबह जारी इन आंकड़ों में मात्र चार राज्यों की ही जानकारी है। अन्य 28 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के आंकडे़ और जानकारियाँ संभवतः आई नहीं है। आंकड़ों की संख्या में आगामी बुलेटिन से वास्तविक स्थिति का पता चलेगा।

मुंबई इस समय देश का सबसे संक्रमित महानगर कहा जासकता है जहाँ संक्रमित लोगों का कुल आँकड़ा 4205 होगया है।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6427  पार कर गई है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

 

भारत में आज सुबह तक नाॅवेल कोरोनावायरस (Novel coronavirus) से संक्रमित 17, 359 इलाज करा रहे हैं,5058 ठीक हो चुके हैं

उत्तर प्रदेश                           1,510

राजस्थान                             2000

गुजरात                                2.624

पश्चिम बंगाल                        514