चंद्रयान 2 पर लगे कैमरे ने भेजी पृथ्वी की पाच खूबसूरत तस्वीरें

Chandrayaan 2_earth imageChandrayaanभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पृथ्वी की पांच खूबसूरत  तस्वीरों ( beautiful images of the Earth) का पहला सेट (First set) जारी किया है जो भारतीय समय के अनुसार चंद्रयान 2 (Chandrayaan 2) द्वारा 3 अगस्त, 2019  को रात 10ः58 बजे से 11ः07 बजे के बीच  ली गई थी।

इसरो (ISRO) ने पांच तस्वीरों का  सेट जारी करते हुए जानकारी दी है कि ये तस्वीरें लगभग 4700 किमी की दूरी से  ली गई हैं।

Chandrayaan2

Earth as viewed by Chandrayaan-2L14 camera on 3Aug., 2019

इसरो ने ट्वीट कर बताया है कि चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) ने कल 3 अगस्त, 2019 को ये तस्‍वीरें अपने एल-14 कैमरे (L14 Camera) से ली हैं।

इन तस्वीरों में प्रशांत महासागर और अमेरिकी महाद्वीप के कुछ भाग दिखाई दे रहे हैं।

चंद्रयान 2(Chandrayaan 2) द्वारा भेजी गई तस्वीरें एकदम स्पष्ट हैं और इससे यह भी साफ है कि अंतरिक्ष यान पूरी तरह से सामान्य रूप से काम कर हैं।Chandrayaan2