Flood

असम के 7 जिलों के 500 गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

गुवाहाटी, 03 जुलाई (जनसमा)। असम के 7 जिलों के 500 गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों लगातार पांचवें दिन भी उफन रही हैं। लगभग 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैली फसल में पानी भर गया है।

अधिकृत जानकारी के अनुसार 24 राजस्व मंडलों बाढ़ के पानी से दो लाख 74 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। नदी तटबंधों में कटाव के परिणामस्वरूप ऊपरी असम में कई क्षेत्र जलमग्न होगए हैं।

असम के मोरीगांव जिले में 2 जुलाई, 2017 को बाढ़ प्रभावित गांव का एक दृश्य। 

बाढ़ के पानी से सड़कों, कल्वर्ट और पुलों को भी नुकसान पहुंचा है जिससे कई क्षेत्रों में सड़क संचार छिन्न-भिन्न होगया है। कछार और करीमगंज जिलों में 66 राहत शिविरों में 14 हजार से ज्यादा लोगों ने शरण ली है।