flood

देश के उत्तर पूर्व के राज्यों की नदियों में बाढ का खतरा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (जनसमा)। मौसम विज्ञान विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि  वर्षा पूर्वानुमान  के अनुसार अत्यधिक भारी और भारी वर्षा से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और भूटान की नदियों में बाढ आने की संभावना है या उनका जलस्तर  अचानक बढ सकता है।

कुछ नदियों में तो बाढ का पानी खतरे के निशान से उूपर बह रहा है। यह स्थिति पूर्वी यूपी, बिहार और नेपाल में भारी बारिश होने के कारण भी है।

ब्रह्मपुत्र नदी के इलाके में 20 अगस्त तक डिब्रूगढ़,जोरहाट, गोलघाट, नागाँव, मोरीगांव,  कामरूप, गोलपाड़ा और धुबरी जिलों में बाढ का गंभीर खतरा होसकता है।

अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी और पूर्वी सियांग जिले में नदी सियांग और असम के धेमाजी जिले, नमसई में लोहित नदी, अरुणाचल प्रदेश के लोहित और अंजौ जिले और असम के तिनसुकिया जिले में  कुछ जगहों पर अगले  दो दिनों में अभूतपूर्व स्थिति होसकती है। असम के लखीमपुर जिले की सुबनसिरी नदी में 10 से 13 अगस्त के बीच मध्यम से उच्च बाढ़ की संभावना है।

कुछ इलाकों में 15 अगस्त तक बेंपेटा, बोंगाईगांव, चिरंग, गोलपाड़ा जिले में नदी एई, गौरांग और चंपमती में अप्रत्याशित बाढ़ की संभावना है। दक्षिण सिक्किम में नदियों में भी  मध्यम बाढ़ की स्थिति होने की संभावना है।

जलपाईगुड़ी में नदी महानंद और पश्चिम बंगाल के मालदा जिले और बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में मध्यम से उच्च बाढ़ की स्थिति की संभावना है।

सुपौल, मधेपुरा, मधुबनी, दरभंगा, खगरिया, सीतामढ़ी, शिवहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर में कुछ जगहों पर उच्च बाढ़ की स्थिति के साथ कोशी, कमलाबलन, आध्वारा ग्रुप, बागमती, बूढी गंडक, गंडक, घाघरा में भी उच्च प्रवाह की संभावना है। 10 से 14 अगस्त 2017 के दौरान बिगसुराई, पश्चिम और पूर्व चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सरन, वैशाली जिले की नदियां भी उफान पर रह सकती  हैं।

महारजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, माउ, गजिपुर, बलरामपुर, बस्ती, श्रावस्ती, जिला, जिला, जिला, जिला, गोंडा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बहरीच, खेरी, सीतापुर, बारबाकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर, पीलीभीत,  संत कबीर नगर इलाके में बहने वाली बडी छोटी नदियों के जल स्तर में बढोतरी हो सकती है।