heavy rain

विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 4 जून   – भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy rain) के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

चक्रवाती तूफान निसर्ग गुजर गया किन्तु इसके कारण गुजरात के अमरेली जिले में भारी बारिश (Heavy rain)  हुई।

पूर्व मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy rain) के साथ  अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Photo by Haresh Tank

मध्य प्रदेश से सटे हुए विदर्भ के पश्चिमी जिलों में तूफानी हवाएं 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है जिनकी अधिकतम गति  55 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच रही है। अगले 12 घंटों के दौरान हवा की गति धीरे-धीरे कमजोर पड़ जाने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान निसर्ग  के पूर्व उत्‍तर पूर्व की ओर बढ़ते हुए आज शाम तक कमजोर पड़कर कम दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित हो जाने की पूरी संभावना है।

 

इसके प्रभाव से आज सुबह आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटो में नासिकमें14.4, लानजामें13.1,डापोली मे12.5,इगतपुरीऔर भुसावल में 10.6, चिपलुन में10.2,हरनई,राजापुरऔर बगलान में 8.7,गुहागर में 7.7,सकरी में 7.2,जवाहर,मालेगांवऔर डिंडोरी में 7.0,सुरगाना में 6.5,शीरपुर में6.3,जामनेर में 6.2,रत्‍नागिरी और येओला में5.3और कोलाबा में 5.0. सेंटीमीटर वर्षा हुई।