Historical Monuments

देश के सभी ऐतिहासिक स्मारक सोमवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे

नई दिल्ली, 05 जुलाई(हि.स.)। संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाले देश के सभी ऐतिहासिक स्मारक  (Historical monuments) कल से यानि सोमवार से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।
दिल्ली में 174 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक(Historical monuments)  हैं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआई) के तहत आने वाले सभी ऐतिहासिक स्मारकों (Historical monuments) को खोलने की तैयारियां पूरी कर ली है।
एएसआई ने सभी स्मारकों में थर्मल स्कैनर लगाए हैं और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की है।
दिल्ली के लालकिले, कुतुबमीनार, हुमायूं का मकबरा, जंतर मंतर, सफदरजंग का मकबरा, पुराना किला सहित 10 टिकट वाले ऐतिहासिक स्मारकों में भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
Historical monuments : Photo jansamachar photo  library
इसके अलावा जिन स्मारकों में निशुल्क प्रवेश है वहां भी प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
एएसआई के दिल्ली सर्कल के अधिकारी ने बताया कि पर्यटकों के लिए स्मारकों में सभी ऐतिहाती कदम उठाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश के अनुसार स्मारकों में प्रवेश करने वाले सभी लोगों को अपने फोन नंबर दर्ज कराना होगा जिससे कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में मदद मिल सकें।
इसके अलावा स्मारकों में 2000 हजार से ज्यादा लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा, बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि दिल्ली में 174 संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक हैं। वहीं, देश भर के एएसआई द्वारा संरक्षित स्मारक और संग्रहालय भी खोले जा रहे हैं। इनमें टिकट वाले स्मारकों के लिए फिलहाल ऑनलाइन ही टिकट जारी किया जा रहा है।