COVID-19

देश में शुक्रवार को एक दिन में 408 लोग कोरोनावायरस से संकमित हुए

COVID-19 updates:  स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 अप्रैल,2020 को लगभग साढ़े सात घंटेे बाद शाम 5ः47 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में शुक्रवार को एक दिन में 408 लोग कोरोनावायरस से संकमित हुए हैं।

ये आंकड़े 11 राज्यों के हैं और इनमें कोरोना (COVID-19) से प्रभावित कुछ प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र,गुजरात, दिल्लीऔर आंध्र प्रदेश के आंकड़े शामिल नहीं है।

ताज़ा जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 24 अप्रैल, 2020  को  देश में कोविड -19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 23,  447  हो गई है  और 740 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस (COVID-19) का इलाज कराने के बाद ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 5102 हो गया है। सबसे अधिक रिकवर करने वालों की संख्या महाराष्ट्र में सबसे अधिक 840 है जबकि दूसरा स्थान दिल्ली का है जहाँ808 लोग ठीक हो चुके है। इसके बाद 752 लोग तमिलनाडु में भी रिकवर कर चुके हैं।

भारत में सबसे अधिक  कोविद -19 (COVID-19) मामलों के साथ महाराष्ट्र अब सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है, और ताजा आँकड़ों के अनुसार वहाँ संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6427  पार कर गई है।

आज संक्रमित होने वाले सबसे अधिक  संख्या 159 मध्यप्रदेश में हैं। वहाँ अब तक कुल 1846 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 210 रिकवर कर चुके हैं और 92 की मौत हो गई है।

राजस्थान में आज 44 लोग संक्रमित हुए हैं और वहां कुल आंकड़ा 2008 हो गया है।

भारत  में कोविद -19 (COVID-19) का  पहला मामला 30 जनवरी को केरल में सामने आया था।

शुक्रवार शाम तक स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों COVID-19 के कुल कंफर्म मामले :

राजस्थान          2008

गुजरात               2624

पश्चिम बंगाल      514

पंजाब                      298

मध्यप्रदेश          1846

केरल                       450

कर्नाटक               474

हरियाणा             275

बिहार                  197

आंध्र प्रदेश          955

अण्डमान निकोबार 23