Lata Mangeshkar

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लता मंगेशकर को स्मृति चिह्न भेंट किया

 Lata Mangeshkar

मुंबई में लता मंगेशकर के निवास पर उन्हें एक स्मृति चिह्न भेंट करते हुए राष्ट्रपति कोविंद।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने विख्यात गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के घर जाकर उनको एक स्मृति चिह्न ( memento) भेंट किया।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद रविवार, 18 अगस्त, 2019 को मुंबई की यात्रा पर गए हैं।

मुंबई में राष्ट्रपति कोविंद  लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से मिलने के लिए उनके निवास स्थान पर गए।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को ‘भारत रत्न’ सम्मान से भी नवाजा जाचुका है।

वह इस समय 89 साल की हैं।

याद रहे लता मंगेशकर को नाइटिंगल ऑफ बॉलीवुड (The Nightingale of Bollywood) भी कहा जाता है।

इससे पहले राष्ट्रपति ने  मुम्बई के राजभवन में एक भूमिगत बंकर संग्रहालय का उद्घाटन किया और राज्यपाल के कार्यालय एवं आवास के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी।

इस संग्रहालय में  दर्शकों को 19वीं सदी की उस सैन्य व्यवस्था को अनुभव करने का अवसर मिलेगा जब बंकरों का निर्माण शत्रुओं के जहाज पर गोले दागने के लिए किया जाता था।

संग्रहालय में राजभवन के इतिहास को भी दर्शाया गया है।

फोटो आकाशवाणी के ट्विटर अकांउट से साभार।